फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulses will now cheaper in Meerut

अब गलेगी अरहर की दाल, लीजिए 130 रुपये किलो

Tue, 27 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 27 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pulses will now cheaper in Meerut

महंगाई के चलते मुंह चिढ़ाती अरहर की दाल अब गलने को तैयार हो गई है। शासन की सख्ती के बाद अब रियायती दरों पर जनता को ये दालें उपलब्ध होंगी। शहर भर में कुल 21 रिटेल आउटलेट्स पर यह सुविधा मिलेगी। इनमें सरकारी सस्ते गल्ले की 20 दुकानों पर केवल अरहर की दाल तो नवीन मंडी समिति परिसर में किसान सेवा केंद्र पर अरहर के साथ उड़द और मसूर की दाल भी सस्ती दरों पर मिलेंगी। सभी आउटलेट्स पर अरहर की कीमत प्रति किलो 130 रुपये तय की गई है। जबकि बाजार में यही दाम 220 रुपये तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


पहले दिन व्यवस्था गड़बड़ाई
इन रिटेल आउटलेट्स की शुरुआत सोमवार को ही नवीन मंडी समिति परिसर से की गई। लेकिन दालों का आवंटन समय से न होने पर पहले ही दिन व्यवस्था गड़बड़ा गई। दोपहर तीन बजे के बाद नवीन मंडी से शहर की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लिए अरहर की दाल का वितरण किया गया। इस दौरान नवीन गल्ला मंडी के व्यापारी नेता मनोज गुप्ता, विपिन गोयल, संजय खुराना, संजय जिंदल, सुशील बंसल, महेंद्र गर्ग, प्रमोद जैन, मंडी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह, पूर्ति इंसपेक्टर अजय शर्मा आदि ने किसान सेवा केंद्र नवीन मंडी परिसर में स्टॉल का शुभारंभ किया। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है मंगलवार से इन सभी 21 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दालों की सुचारु रूप से बिक्री होगी।
विज्ञापन


जमाखोरी ने बढ़ाई कीमत
करीब 15 दिनों से दालों की कीमतें आसमान छू रही हैं। दालों के दाम बढ़ने के पीछे मुख्य कारण जमाखोरी बताया जा रहा है। इसका कुछ स्थानों पर छापामारी से खुलासा भी हुआ है। दालों को रियायती दरों पर जनता को उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से सस्ती दाल बिकवाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिलेगी सस्ती अरहर की दाल
- बेगमबाग : सुरेश चंद विश्नोई की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- बेगमबाग : हीरा देवी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- सुभाष नगर, योगेश कुमार की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- पुलिस लाइन : सीसीएस सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- स्टेडियम : शिवकुमार की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- कंकरखेड़ा : रामनगर में भगवान सिंह की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- अबू मोहल्ला : मेरठ नौजवान रिक्शा चालक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- रजबन : देवेंद्र सिंह की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- रजबन : सोहनलाल की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- सदर : रीता रानी गर्ग की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- शिवशंकर पुरी : सीसीएस की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- शिवशक्तिनगर : रामकुमार चौबे की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- सद्दीकनगर : चांद मंसूरी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- भगवतपुरा : सुरेंद्र पाल शर्मा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- शकूर नगर : नवीन उप सहकारी समिति सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- मोहकमपुर : ऊषा रानी की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- जागृति विहार : ओपी वर्मा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- शास्त्रीनगर : संजय कुमार की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- सराय बहलीम : खुर्शीदा बेगम की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान
- हापुड़ रोड : 44वी वाहिनी पीएसी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान

मंडी में मिलेंगी तीनों दाल
दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में किसान सेवा केंद्र पर अरहर की दाल (130 रुपये किलो), उड़द की दाल (130 रुपये किलो) और काली मसूर की दाल (75 रुपये किलो) मिलेगी।


20 दुकानों पर केवल अरहर की दाल
जिला पूर्ति अधिकारी डीएन श्रीवास्तव के अनुसार इन सभी रिटेल आउटलेट्स पर 50-50 किलो अरहर की दाल भेजी गई है। एक परिवार को दो किलो से ज्यादा दाल नहीं दी जाएगी। सोमवार को स्टॉल खोलने में देरी के पीछे नवीन मंडी से समय से दाल का आवंटन न होना रहा। अब रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इन चयनित 20 दुकानों पर सस्ती दरों पर अरहर की दाल मिलेगी। राशन डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे थोक मंडी से अरहर की दाल खरीदकर लाभ-हानि रहित मूल्यों पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed