फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   public service will now be online in epf office

ईपीएफ कार्यालय में अब ऑनलाइन होगी पब्लिक सर्विस

Wed, 18 Mar 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
public service will now be online in epf office
ईपीएफ कार्यालय में अब ऑनलाइन होगी पब्लिक सर्विस
विज्ञापन

मेरठ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय और आयकर कार्यालय में भी कोरोना के डर को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। कार्यालयों में जहां मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है वहीं कर्मचारियों और सदस्यों को ऑनलाइन ही कार्य करने की सलाह दी जा रही है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन असिस्टेंट कमिश्नर सीके सैनी ने बताया कि सतर्कता बरते हुए कार्यालय में सेनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा संस्थान से संबंधित कर्मचारी और सदस्यों को सलाह दी गई है कि 31 मार्च 2020 तक पीएफ का कार्य ऑनलाइन के माध्यम से ही करें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही कार्यालय में संपर्क करें। पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र नजदीकी जन सेवा केंद्र या बैंक में अपडेट करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय में सभी तरह की पूछताछ भी स्थगित कर दी गई हैं। सीके सैनी ने बताया कि सामान्य सवालों के जवाब के लिए वेबसाइट और फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। आयकर कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने बताया कि कर्मचारी भी खासतौर पर सतर्कता बरत रहे हैं। कर्मचारियों को पानी के लिए बोतल उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही सेनेटाइजर और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। यूनियन भी कर्मचारियों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed