फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public schools will be closed again

दोबारा बंद होंगे पब्लिक स्कूल

Sat, 31 Oct 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Public schools will be closed again
मेेरठ। स्कूल खुलने के बाद से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में पब्लिक स्कूलों ने फिर से बंद करने पर विचार करना शुरू कर दिया है। स्कूलों के अनुसार संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, छात्रों की संख्या भी लगातार घट रही है। ऐसे में दो-चार छात्रों के लिए पूरा स्कूल खोलना उचित नहीं है।
विज्ञापन

छात्रों को फिलहाल दीवाली तक स्कूल न बुलाया जाए। दीवाली बाद संक्रमण की स्थिति को देखकर स्कूल खोले जाने के बारे में निर्णय किया जाए। अभी प्री बोर्ड, बोर्ड प्रैक्टिकल सभी कुछ होने हैं। सिटी कार्डिनेटर व केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर के अनुसार कोरोना संक्रमण बढ़ना छात्रों के लिए ठीक नहीं है। छात्रों को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। वैसे भी स्कूल में छात्रों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में बच्चों को परेशानी में न डाला जाए। सेंट जोंस स्कूल भी दीवाली बाद खुलेगा। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके दुबे के अनुसार छात्रों की सुरक्षा प्रमुख है। इसलिए संक्रमण के हालात देखकर ही निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed