फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public hearing today in Energy Bhawan regarding electricity problems

बिजली समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन में जनसुनवाई आज

Mon, 01 Sep 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Public hearing today in Energy Bhawan regarding electricity problems
मेरठ। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर आज मेरठ स्थित ऊर्जा भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं जाएंगी। शिविर में उपभोक्ताओं को बिल सुधार (बिल संशोधन), बिल जमा करने की सुविधा, स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं का समाधान, पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित सहायता, मीटर रीडिंग, डुप्लीकेट बिल एवं बिल भुगतान से आदि से जुड़ी अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

आज फाजलपुर नई बस्ती में नहीं रहेगी बिजली
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। आरटीओ उपकेंद्र क्षेत्र के फाजलपुर, नई बस्ती, सैनिक विहार, तेज विहार आदि क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed