फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest on shamshan ghat in shergadhi

गुपचुप शव जलाने को लेकर शेरगढ़ी श्मशान घाट में हंगामा, बखेड़ा

Sun, 02 May 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
protest on shamshan ghat in shergadhi
गुपचुप शव जलाने को लेकर शेरगढ़ी श्मशान घाट में हंगामा, बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी श्मशान घाट में शनिवार रात हंगामा हो गया। कुछ लोग गुपचुप तरीके से एक शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। छात्र नेता विनीत चपराना भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां आ गए और किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
यह घटना शनिवार रात सवा दस बजे की है। कुछ लोग अंसल कॉलोनी के पास शेरगढ़ी के सामने बने श्मशान घाट में गुपचुप एक शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी क्षेत्रीय पार्षद जगपाल क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर वहां पहुंच गए। उन्हें पता चला था कि यहां चुपके से कोविड वाले शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोग शव लेकर आने वालों को घेर लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस की दो और गाड़ी पहुंचीं। हंगामे के बीच काफी देर तक पुलिसकर्मी श्मशान घाट में प्रवेश का साहस नहीं जुटा पाए। इसी दौरान छात्र नेता विनीत चपराना, प्रमोद, अग्निशरद, आकाश विनय आदि वहां आ गए। उन्होंने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घबरा गए थे शव लेकर आए लोग
- शव लेकर पहुंचे लोग बुरी तरह घबरा गए थे। वह कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे थे। वहीं, क्षेत्रीय लोगों का आरोप था कि कुछ निजी अस्पताल रात के अंधेरे में गुपचुप शव का दाह संस्कार करवा रहे हैं। इनमें कोविड वाले भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को पता होना चाहिए कि किसका शव जलाया जा रहा है। छात्र नेताओं ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और उन्हें वहां से भेज दिया। विनीत चपराना ने श्मशान घाट की नियमित निगरानी की मांग उठाई। उधर, मेडिकल पुलिस का कहना है कि हंगामे के बाद क्षेत्रीय लोगों को शांत कर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed