फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest of dairy operators at saharanpur commissioner office

सहारनपुर: बारिश में डेयरी संचालकों का नगरायुक्त दफ्तर में प्रदर्शन, भारी पुलिस बल रहा तैनात 

Tue, 28 Jan 2020 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jan 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Protest of dairy operators at saharanpur commissioner office
प्रदर्शन करते डेयरी संचालक - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में मंगलवार को डेयरी संचालकों ने मंगलवार को महापौर और नगरायुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर नगर निगम में प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद डेयरी संचालक धरने पर जमे रहे। नगरायुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनीं। समाधान का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


डेयरी संचालक मंगलवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में इकट्ठा हुए। नगर निगम अधिकारियों को सूचना मिली डेयरी संचालक पशुओं को लेकर नगर निगम पहुंचने वाले हैं। ऐसे में सुबह ही से नगर निगम के तीनों गेट पर आधे बंद कर दिए, ताकि पशु अंदर प्रवेश ना कर सकें। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी।

विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम की प्रवर्तन दल में शामिल टीम भी गेट पर लगा दी। दोपहर करीब एक बजे डेयरी संचालक डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में नारेबाजी कर सैकड़ों की संख्या में नगर निगम में घुसे, इनके आगे-आगे पुलिस की गाड़ी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी चले। 

डेयरी संचालकों ने नगरायुक्त कार्यालय के बाहर बैठकर महापौर और नगरायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी नगर निगम पहुंचे। नारेबाजी के बीच नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के अधिकारियों ने मीटिंग की। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर भी डेयरी संचालकों के बीच पहुंचे।

करीब 40 मिनट तक नारेबाजी होते रहने के बाद नगरायुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट डेयरी संचालकों के बीच पहुंचे और उनकी पीड़ा सुनीं। अधिकारियों ने बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद डेयरी संचालक लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed