{"_id":"58fa66694f1c1b9c5c8b49c7","slug":"protest-in-front-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से तीखी नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से तीखी नोकझोंक, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से घर की ओर आ रहे एक छात्र को रोडवेज की बस ने सोफीपुर के पास टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल छात्र को लेकर परिजन अस्पाल पहुंचे जहां उसे डॉक्टरों ने कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्से में परिजन और अन्य लोग शव को लेकर वापस सोफीपुर पहुंचे और सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया।
सोफीपुर निवासी अंकित पुत्र छोटेलाल शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह साइकिल से वापस घर की ओर जा रहा था। वह कक्षा नौ में एसडी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। सोफीपुर के पास ही पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से साइकिल सवाल अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंकित को लेकर परिजन शहर में अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। अंकित की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर वापस सोफीपुर पहुंचे और गेट के सामने सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
जाम लगने से रूड़की रोड पर वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन निकालने का प्रयास किया तो उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ वाहनों पर पत्थर भी फेंके गए और तोडफोड़ भी कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। जाम की सूचना पर थाना पल्लवपुरम के अलावा कंकरखेड़ा, लालकुर्ती, महिला थाना, गंगानगर, दौराला समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बुला ली गई। सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश ने बवालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने पुलिस का विरोध करते हुए उन्हें शव को कब्जे में नहीं लेने दिया। इसके बाद ग्रामीण शव को लेकर बाईपास पर जाम लगाने के लिए चल दिए। पुलिस और परिजनों में टकराव हो गया, शव को लेकर छीना झपटी हो गई। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम से धक्का मुक्की हो गई। काफी देर तक हंगामा के बीच शव को सोफीपुर गेट पर ही रख कर नारेबाजी कर दी। जाम करीब नौ बजे लग गया था और रात में 12 बजे जाकर जाम को खोला गया। इस बीच मेरठ से आने वाले वाहनों में भी तोडफोड की गई और महिलाओं के साथ भी अभद्रता कर दी। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भूपेंद्र कुमार भी पहुंच गए, उनके आश्वासन पर भी नहीं माने। रात में करीब बारह बजे जाम खोल दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पीडित के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।