{"_id":"67b6395063dbe7460408546e","slug":"protest-ends-after-talks-between-sdm-and-advocates-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107137-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता के बाद विरोध खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता के बाद विरोध खत्म
विज्ञापन
सरधना। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम पर गलत व्यवहार करने के आरोप लगाया था। बुधवार को दोनों पक्षों में वार्ता के बाद विरोध खत्म हो गया है। एसडीएम नारायणी भाटिया ने अपने कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ वार्ता की। इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को गंभीरता से लेने और लंबित वाद पर त्वरित सुनवाई पर सहमति बनी।
सरधना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम के व्यवहार और कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया था। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम की कार्यशैली से आमजन व फरियादी परेशान हैं। महीनों से फाइलों को ठंडे बस्ते में डाला हुआ है। फाइल फाड़ने तक की चेतावनी के मामले में वार्ता करने गए तो एसडीएम का व्यवहार निंदनीय था। एसडीएम के व्यवहार को लेकर अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। व्यवहार में सुधार नहीं होने पर बार एसोसिएशन ने सांकेतिक हड़ताल व तालाबंदी का एजेंडा जारी कर दिया था।
विरोध बढ़ते देख एसडीएम नारायणी भाटिया ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ कार्यालय में वार्ता की। एक अधिवक्ता की माता का निधन होने पर बार एसोसिएशन की ओर से सभी न्यायालयों में शोक प्रस्ताव भेज दिया गया था। इसके बाद भी एसडीएम द्वारा कोर्ट चलाई गई। इससे अधिवक्ताओं में रोष फैल गया था। विरोध को देखते हुए एसडीएम ने भविष्य में बार एसोसिएशन से सामंजस्य के साथ न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही। वहीं, लंबित वाद की त्वरित सुनवाई का आश्वासन देकर आमजन की समस्याओं का गंभीरता के साथ निस्तारण करने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, बार अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, महामंत्री मोहित शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, विश्वेष कौशिक, नितिन चांदना, विरेंद्र सैनी, प्रमोद प्रधान, संजीव कुमार, जितेंद्र पांचाल, वेदपाल सिंह, मोहम्मद दीन आदि मौजूद रहे।