फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against Sanjeev Balyan, who reached the house of the youth who died after failing in Agniveer recruitment

अग्निवीर भर्ती में घोटाले को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री का कपसाड़ में विरोध

Tue, 18 Oct 2022 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Protest against Sanjeev Balyan, who reached the house of the youth who died after failing in Agniveer recruitment
अग्निवीर भर्ती में फेल होने पर जान देने वाले युवक के घर पहुंचे संजीव बालियान का विरोध
विज्ञापन

सरधना। (मेरठ) कपसाड़ गांव में अग्निवीर भर्ती में विफल होने की वजह से जान देने वाले विक्रांत के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

युवाओं ने भर्ती पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की। डॉ. बालियान ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन विरोध बढ़ता ही गया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री को वहां से जाना पड़ा। केन्द्रीय राज्यमंत्री कपसाड़ में एक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद वह विक्रांत के परिजनों को भी सांत्वना देने गए। वहां बड़ी संख्या में गांव के युवा पहुंच गए और विरोध करने लगे। बाद में राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों ने विक्रांत के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि मेरठ में पहले से ही भर्ती संबंधी पूरी व्यवस्थाएं होने पर भी मुजफ्फरनगर भर्ती की गई जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं। वहां भर्ती स्थल पर क्षेत्रीय नेता की मौजूदगी भी गंभीर है और इसकी जांच होनी चाहिए। राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने भर्ती की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। इस दौरान चीनू सोम, अंकुश कुशवाह, योगेन्द्र प्रधान, बोबी सोम, अर्जुन खेड़ा, प्रताप चौहान, अनिवेश पुण्डीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed