फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest against laalkurti police

लालकुर्ती पुलिस के खिलाफ हंगामा, हाईवे जाम   

Sat, 20 May 2017 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
protest against laalkurti police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालकुर्ती थाना पुलिस के खिलाफ कंकरखेड़ा हाईवे पर शुक्रवार को लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोप है कि एक्सीडेंट करने वाले आरोपी को पुलिस ने बगैर जांच कर छोड़ दिया। चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-2 डबल स्टोरी निवासी सद्दाम उर्फ फिरोज अंसारी, भानु और लोकेश बुधवार को स्कूटी से मेरठ से कंकरखेड़ा आ रहे थे। कंपनी बाग के सामने एक लग्जरी ने उनको टक्कर मार दी थी। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गाड़ी में हुक्का, शराब, नशीला पदार्थ मिला था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पिता गाजियाबाद में बिल्डर हैं। आरोप है कि लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी को साठगांठ करके छोड़ दिया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों घायलों के परिजनों ने कंकरखेड़ा हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। महिलाओं ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इसकी जानकारी लगते ही लालकुर्ती, सदर बाजार, पल्लवपुरम व कंकरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाकर शांत किया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी एएसपी सुकीर्ति माधव ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed