फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prostitution case: Five accused including a woman sent to jail

देह व्यापार प्रकरण: महिला समेत पांच आरोपी जेल भेजे गए

Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Prostitution case: Five accused including a woman sent to jail
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक कॉम्पलेक्स में देह व्यापार प्रकरण में शनिवार को पकड़े गए पांच आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ रोड पर सम्राट हेवेंस होटल के सामने कॉम्पलेक्स में कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने शनिवार को भंड़ाफोड़ किया था। यहां से रिसेप्शनिस्ट समेत 9 महिलाओं और चार युवकों को पकड़ा गया था। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। पांच मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिए थे। सेंटर में पकड़ी गईं 8 महिलाओं को पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के टूंडी बाजार निवासी राजवीर सिंह और परतापुर के बिजली बंबा बाईपास दि ग्रेंडे निवासी आसिमा सचदेवा कंप्यूटर सेंटर की आड़ में देह व्यापार करा रहे थे। राजवीर सिंह फिलहाल बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक कॉलोनी में रह रहा था। इन दोनों के अलावा मौके से पुलिस ने ग्राहक साकलम निवासी मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर, नवाजिश निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचंदी और माज निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि सेंटर की देखरेख राजवीर सिंह करता था। आसिमा रिसेप्सन पर बैठती थी। वह सेंटर पर आने वाले ग्राहकों को अपने मोबाइल में फोटो दिखाते हुए पैसे लेकर बुकिंग करती थी। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी लोगों को फोटो भेजकर सेंटर पर बुलाया जाता है। ऑनलाइन डिमांड पर लड़कियों को ग्राहकों के ठिकानों पर भी भेजा जाता था। पुलिस ने राजवीर, आसिमा और तीनों ग्राहकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिसेप्शनिस्ट समेत पकड़े गए पांच आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed