फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property of 67 cow smugglers including Akbar Banjara's brother Shamim will be confiscated

बड़ी कार्रवाई की तैयारी: जब्त होगी करोड़ों की संपत्ति, निशाने पर 67 गो-तस्कर, अकबर बंजारा का भाई भी शामिल

Fri, 14 Oct 2022 04:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 04:28 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा के भाई शमीम सहित 67 गो-तस्करों की करोड़ों की संपत्ति को जब्त करेगी।

विज्ञापन
Property of 67 cow smugglers including Akbar Banjara's brother Shamim will be confiscated
अकबर बंजारा की करोड़ों रुपये की संपत्ति हो चुकी जब्त। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उग्रवादियों द्वारा हमले में मारे गए अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा के भाई शमीम सहित 67 गो-तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को पुलिस गैंगस्टर के तहत जब्त करेगी। 67 गो-तस्करों को 15 गैंग में रजिस्टर्ड कर दस थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का दावा है कि जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए डीएम दीपक मीणा को रिपोर्ट भेज दी गई है। गैंगस्टर के मुकदमों की मॉनिटरिंग सर्किल सीओ करेंगे।

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि गोकशी करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। 8-10 मुकदमों में नामजद आरोपियों की सूची थानेस्तर पर बनाई गई है। जिसमें फलावदा के बंजारन मोहल्ला निवासी शमीम बंजारा समेत 67 गो-तस्करों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की रिपोर्ट डीएम को भेजकर पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध 15 गो-तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को पुलिस ने चिह्नित किया है। बताया गया कि आरोपियों ने यह संपत्ति अवैध काम करके अर्जित की है। पुलिस ने बताया कि गो-तस्करों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

थाना गैंग लीडर
लिसाड़ीगेट आमिर निवासी रशीदनगर लिसाड़ीगेट
लिसाड़ीगेट चांद निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट
लिसाड़ीगेट रियाजु उर्फ रियाजुद्दीन निवासी लखीपुरा लिसाड़ीगेट
ब्रह्मपुरी सुबहान उर्फ शुभान निवासी ऊंचा सद्दीकनगर
सरधना हामिद निवासी पिठलोकर सरधना
जानी राजिल निवासी सिसौला कलां जानी
सरूरपुर शहजाद निवासी खिवाई सरूरपुर
सरूरपुर अरशद निवासी पांचली बुजुर्ग सरूरपुर
रोहटा नईम निवासी फरीदनगर भोजपुर गाजियाबाद
इंचौली रिहान निवासी बिसौला इंचौली
इंचौली माजिद उर्फ टैक्सी निवासी खरखौदा इंचौली
भावनपुर जुल्फिकार निवासी रछौती मुंडाली
फलावदा मतीन निवासी नंगला हरेरू फलावदा
फलावदा शमीम बंजारा निवासी बंजारन मोहल्ला फलावदा
खरखौदा यामीन निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed