{"_id":"5c949eadbdec2213fe5d2882","slug":"project-of-delhi-meerut-rapid-rail-will-start-fast-now-tender-will-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रफ्तार पकड़ेगा रैपिड रेल का प्रोजेक्ट, जल्द खुलेंगे यह टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रफ्तार पकड़ेगा रैपिड रेल का प्रोजेक्ट, जल्द खुलेंगे यह टेंडर
Fri, 22 Mar 2019 02:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Mar 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
रैपिड रेल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के शिलान्यास के बाद एनसीआरटीसी की तरफ से तेज गति से कार्य शुरू कर दिया गया है। टेंडर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अब जल्द ही होली के बाद इन्हें खोला जाएगा। पहले चरण में 16.5 किलोमीटर के साहिबाबाद से दुहाई तक निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि छह महीनों के अंदर पिलर खड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 82 किलोमीटर के दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट को साल-2024 तक पूरा किया जाना है। इससे पहले मिट्टी की जांच की जा रही है। मोदीपुरम तक मिट्टी की जांच के लिए टेंडर किया जा चुका है। इसके लिए कंपनी का चयन भी हो चुका है। परतापुर में मिट्टी की जांच का कार्य तीन स्थानों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह खुलेंगे टेंडर
होली के बाद नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट तीन टेंडर खोलेगा। इसमें 28 मार्च को रैपिड रेल के डाटा के लिए टेंडर, 9 अप्रैल को कार्यालय सर्विस के लिए टेंडर और 10 अप्रैल को सिविल कार्य के लिए टेंडर खोले जाने हैं। इन टेंडरों के बाद कंपनी का चयन होगा, जिससे समय पर कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/