{"_id":"6b042b986d7990a78d089846","slug":"process-for-construction-of-fire-station-in-sardhana-accelerated-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114275-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में अग्निशमन केंद्र निर्माण की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में अग्निशमन केंद्र निर्माण की प्रक्रिया तेज
विज्ञापन
- दो यूनिट के लिए 0.60 हेक्टेयर भूमि का होगा सीमांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र में दो यूनिट के अग्निशमन केंद्र के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। शासन से निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जमीन उपलब्ध कराने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की पहल शुरू कर दी है।
अग्निशमन केंद्र के लिए आवंटित 0.600 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने एसडीएम सरधना को पत्र भेजा है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय से सीमांकन पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम सरधना को भेजे पत्र में बताया कि सरधना में दो यूनिट अग्निशमन केंद्र के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। शासन ने निर्माण की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपी है।
संस्था के परियोजना प्रबंधक सचिन कुमार ने 19 नवंबर को अग्निशमन अधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, ताकि डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो सके। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आवंटित 0.600 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कराने के लिए एसडीएम से अनुरोध किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की पैमाइश और सीमांकन का कार्य समय से पूरा कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्यदायी संस्था सर्वे, मृदा परीक्षण और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर डीपीआर तैयार करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
28 साल से स्थायी फायर स्टेशन की मांग
सरधना में स्थायी अग्निशमन केंद्र की मांग करीब 28 वर्षों से उठ रही है। सरधना देहात में एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित किए जाने की जानकारी दी गई थी। उस समय भूमि प्रबंधक समिति के प्रस्ताव और एसडीएम के निरीक्षण के बाद भूमि को उपयुक्त पाया गया था। इसके बाद भी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार था। इस वर्ष भी आग की घटनाओं के बाद स्थायी फायर स्टेशन की जरूरत प्रमुखता से उठी। स्थायी अग्निशमन केंद्र बनने से सरधना नगर के साथ आसपास के दर्जनों गांवों को भी आगजनी की घटनाओं के दौरान त्वरित राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्जन....
सरधना में दो यूनिट के अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए भूमि आवंटित है। भूमि का सीमांकन कराने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। -उदित नारायण सेंगर, एसडीएम