फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pro-Kabaddi Season-8: UP Yoddha team will practice in Meerut for two months including star player Pardeep Narwal

प्रो-कबड्डी सीजन-8: आज से मेरठ में पसीना बहाएगी यूपी योद्धा की टीम, स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल भी पहुंचे कैंप  

Tue, 12 Oct 2021 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Oct 2021 12:25 PM IST
सार

प्रो-कबड्डी सीजन-8 का दिसंबर में आयोजन होना है। खिताब जीतने के लिए प्रत्येक टीम पूरा जोर लगाएगी। वहीं यूपी योद्धा की टीम मेरठ में आज से दो माह तक अभ्यास करेगी। यूपी योद्धा टीम के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल भी कैंप में पहुंचे हैं। उनका कहना है कि प्रो कबड्डी ने युवाओं को भरपूर अवसर दिए हैं। 

विज्ञापन
Pro-Kabaddi Season-8: UP Yoddha team will practice in Meerut for two months including star player Pardeep Narwal
यूपी योद्धा के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल व कप्तान नितेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की तरह प्रो-कबड्डी ने युवाओं को भरपूर अवसर दिए हैं। ये कहना है यूपी योद्धा टीम के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल का। प्रदीप को यूपी ने एक करोड़ 65 लाख में खरीदा है। यूपी टीम के 16 सदस्य आज परतापुर स्थित महरौली कैंप में पहुंच गए। यहां पर आज से दो माह तक अभ्यास करेंगे। प्रो-कबड्डी आठवें सीजन का आगाज 22 दिसंबर से होगा। टीम में दो विदेशी खिलाड़ी भी हैं। यूपी की टीम कैंप में दो महीना पसीना बहाएंगे। 

विज्ञापन


खिताब जीतने के लिए पूरा दम दिखाएगी टीम
कप्तान नितेश कुमार ने कहा कि यूपी की टीम प्रो-कबड्डी खिताब जीतने के लिए पूरा दम दिखाएगी। कैंप में स्टार कबड्डी खिलाड़ी श्रीकांत यादव, सुरेंद्र गिल, सुमित, आशु, आशीष नागर, मेरठ के गुलबीर सिंह, रोहित तोमर, शुभम बालियान, साहिल अंकित, बंटू व बांग्लादेश के मकसूद करीम व ईरान के मोहम्मद अली प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाश्ते से डिनर तक सब महंगा: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई में लगाई आग, मालभाड़े में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी के लिए चुना खेल, जिंदगी बदल गई
स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल पहली बार यूपी टीम का हिस्सा होंगे। प्रदीप ने बताया हमने खेती-बाड़ी से बचने के लिए कबड्डी को चुना था, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर नौकरी पा लें, लेकिन प्रो-कबड्डी ने खिलाड़ियों का जीवन ही बदल दिया। आज कबड्डी देहात क्षेत्रों से निकलकर शहरी युवाओं की पसंद बन चुका है।
 
उन्होंने कहा कि क्रिकेट की तरह युवाओं में अब कबड्डी में कुछ कर गुजरने का जज्बा है। युवाओं को कबड्डी में नए अवसर मिल रहे हैं, प्रतिभा और सामान्य खिलाड़ियों की अपेक्षा कुछ अलग करने के जज्बे से ही टीम में जगह मिलेगी। कोच जसबीर सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम प्रशिक्षण लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed