फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyanka of Meerut finished fourth in the 10,000-meter race walk.

Meerut News: 10 हजार मीटर रेस वॉक में चौथे नंबर पर रही मेरठ की प्रियंका

Sun, 24 May 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Priyanka of Meerut finished fourth in the 10,000-meter race walk.
नेशनल सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफिकेशन मार्क से चूकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10 हजार मीटर रेस वॉक स्पर्धा में 45 मिनट 57.21 सेकेंड का समय निकालते हुए चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि वह कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मार्क 44:44.58 से मामूली अंतर से चूक गईं।

इस स्पर्धा में हरियाणा की रविना ने 44:29.66 का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल किया। ऑल इंडिया पुलिस की रेशमा पटेल ने 44:57.94 के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि उत्तर प्रदेश की मुनिता प्रजापति ने 45:23.92 के साथ कांस्य पदक जीता। प्रियंका गोस्वामी चौथे स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह पांचवें और सीआईएसएफ की प्रीति छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

आज ऊंची कूद में प्रतिभाग करेंगी मेरठ की तीन ऐथलीट

प्रतियोगिता में आज ऊंची कूद स्पर्धा में मेरठ की रीत राठौर, ख्याति माथुर और मानसी तोमर अपना मुकाबला खेलने उतरेंगी। तीनों खिलाड़ी पदक की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। हाल के दिनों में इन तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। ऊंची कूद के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 1.80 मीटर निर्धारित किया गया है। ख्याति माथुर और रीत राठौर एक-एक बार यह मार्क पार कर चुकी हैं और उनके पास इसे दोबारा हासिल करने के अभी दो-दो मौके शेष हैं। मेरठ के खेल प्रेमियों की निगाहें इनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed