फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Private exam form soon, ODL in February

Meerut News: प्राइवेट परीक्षा फार्म जल्द, ओडीएल फरवरी में

Fri, 27 Dec 2024 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Private exam form soon, ODL in February
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्राइवेट परीक्षा फार्म जल्द भरे जाएंगे, हालांकि ओडीएल यानि दूरस्थ शिक्षा की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष भी प्राइवेट कोर्स बंद नहीं किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में हर साल छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। फरवरी में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स शुरू होने का लाभ छह जिलों के छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे। अभी विवि में ओडीएल के तहत यूजी और पीजी के 11 पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। ओडीएल शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले और कामकाजी लोगों को घर बैठे कोर्स करने का फायदा मिलेगा। ओडीएल की शुरुआत में बीबीए, एमए (आर्टस, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश), एमसीए, एमकॉम, एमबीए और एमबीए (फाइनेंस) जैसे कोर्स चलाए जाएंगे। इसके बाद बीए, बीकॉम समेत कई अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। पहले चरण में विवि दूरस्थ शिक्षा पर केंद्रित करेगा, लेकिन अगले वर्ष दूरस्थ के साथ ऑनलाइन मोड भी शुरू हो जाएगा। यूजीसी-डीईबी ने सीसीएसयू को जहां 11 कोर्स में ओडीएल की अनुमति दी है। वहीं कानपुर विवि में 13 विषयों में ओडीएल की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

अगले साल बीए, बीकॉम सहित 20 नए कोर्स
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के अनुसार अगले वर्ष विवि बीए, बीकॉम सहित पीजी डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट सहित 20 से ज्यादा नए कोर्स शुरू करेगा। विवि की तैयारी पूरी है और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रो. शुक्ला के अनुसार विवि के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नादौन में वीर बाल  दिवस पर गुरुद्वारा के बाहर भाजपा मंडल सदस्य। स्रोत: भाजपा

नादौन में वीर बाल  दिवस पर गुरुद्वारा के बाहर भाजपा मंडल सदस्य। स्रोत: भाजपा

नादौन में वीर बाल  दिवस पर गुरुद्वारा के बाहर भाजपा मंडल सदस्य। स्रोत: भाजपा

नादौन में वीर बाल  दिवस पर गुरुद्वारा के बाहर भाजपा मंडल सदस्य। स्रोत: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed