फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priti Pal won gold medals in the 100-meter and 200-meter races.

Meerut News: प्रीति पाल ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते

Thu, 28 May 2026 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Priti Pal won gold medals in the 100-meter and 200-meter races.
-- अनुभव ने स्वर्ण, प्रियांश ने रजत तो फातिमा ने कांस्य पदक जीता
विज्ञापन

-- आठवीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आए पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बंगलूरू में चल रही आठवीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को भी मेरठ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीते। प्रीति पाल ने स्वर्ण, अनुभव ने स्वर्ण, प्रियांश ने रजत पदक और फातिमा ने कांस्य पदक जीता। अब तक मेरठ के पैरा एथलीट प्रतियोगिता में कुल 13 पदक जीत चुके हैं। प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के साथ ही मेरठ की प्रीतिपाल ने पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई भी किया।
प्रतियोगिता में मेरठ के गंगानगर की रहने वाली प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। प्रीति ने 100 मीटर दौड़ 13.93 सेकंड के साथ पूरी की और पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ 29.33 सेकंड के साथ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इन पदकों के साथ ही उन्होंने इसी वर्ष होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर पैरा एशियन गेम्स में भी पदक की उम्मीद बढ़ाई। इसके अलावा मेरठ के कई अन्य खिलाड़ी भी इन खेलों में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

अनुभव ने 200 मीटर दौड़ में टी-35 श्रेणी में 26.87 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 100 मीटर दौड़ में भी वह स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा डिस्कस थ्रो में मेरठ के मवाना के रहने वाले प्रियांश ने एफ-57 श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 43.85 मीटर दूरी तय की और दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इनके अलावा मेरठ की फातिमा खातून ने भाला फेंक एफ-56 श्रेणी में 16.43 मीटर दूरी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में अधिकतम दूरी तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

प्रीति ने कहा, अब पैरा एशियन गेम्स में भी जीतूंगी पदक
प्रीति पाल मूल रूप से मुजफ्फरनगर के हाशिमपुर की रहने वाली हैं। 2024 के पैरा ओलंपिक खेलों में उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ दोनों इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता। प्रीति ने ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि पैरा एशियन गेम्स में भी उनकी नजर दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक पर है। इसके लिए वह लगातार तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय कोच गजेंद्र को दिया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से वह दिल्ली में रहकर कोच गजेंद्र और साथी एथलीट सिमरन के साथ तैयारी कर रही थीं। उनका सपना फिर से देश के लिए पदक जीतने का है।

प्रीति पाल उपलब्धियां...
- पैरालंपिक 2024 में दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दोनों इवेंट में पदक
- वर्ष 2021 से लगातार नेशनल में स्वर्ण पदक
- बंगलुरू में हुई ओपन नेशनल में 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण
- जापान में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक
- गोवा में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक
- पैरा एशियन गेम्स में चौथा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed