{"_id":"58125eb04f1c1b2f77bc516f","slug":"principal-ki-kursi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल की कुर्सी के नीचे बम फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल की कुर्सी के नीचे बम फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 28 Oct 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रों ने प्रिंसिपल की कुर्सी के नीचे पटाखा फोड़ दिया। इस पर गुस्साए प्रिंसिपल ने एक छात्र को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। जिस पर छात्र के परिजनों ने सदर बाजार थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लालकुर्ती थानाक्षेत्र के जवाहर क्वार्टर निवासी कांति प्रसाद का बेटा विकास गर्ग सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को विकास अपने दोस्त गौरव व अन्य छात्रों के साथ कॉलेज में दिवाली की खुशी में पटाखे फोड़ रहा था। छात्रों ने एक पटाखा प्रिंसिपल ब्रजभूषण बंसल की कुर्सी के नीचे फोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही प्रिंसिपल ने कॉलेज में अनुशासन हीनता करने पर शरारती छात्रों की तलाश कराई।
जिसमें शिक्षक विकास को पकड़कर प्रिंसिपल के पास लेकर गए। आरोप है कि प्रिंसिपल ने विकास की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी लगते ही विकास के परिजन भी कॉलेज में पहुंच गए। शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया कि आपके बेटे ने शरारत की थी। जिस पर उसको सिर्फ डांटा गया है। इसके बाद अभिभावक विकास को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल ने बताया कि कांति प्रसाद की तहरीर पर प्रिंसिपल पर मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रिंसिपल ब्रजभूषण बंसल का कहना है कि छात्र विकास, गौरव और शलभ तीन चार दिन से स्कूल में शिक्षकों और उनकी कुर्सी के नीचे पटाखे फोड़ रहे थे। बराबर के एक कॉलेज में भी ये पटाखे फेंक देते थे। वहां से शिकायत भी आई थी। दो दिन पहले पटाखे फोड़ने के दौरान कक्षा छह का एक छात्र घायल हो गया था। उन्हें काफी बार समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने। मारपीट का आरोप गलत है। केवल छात्र को डांटा गया था।