फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra Modi will interact with the players today

खिलाड़ियों से संवाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओलंपिक क्वालिफाई कर चुके धुरंधरों का बढ़ाएंगे उत्साह

Tue, 13 Jul 2021 01:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Jul 2021 01:52 AM IST
सार

देश के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, उन्होंने आशा जताई हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will interact with the players today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओलंपिक कोटा ले चुके मेरठ के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र द्वारा शाम 5 बजे आयोजित वर्चुअल बैठक में खिलाड़ी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सरूरपुर क्षेत्र के गांव कलीना में शूटर सौरभ चौधरी के आवास पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। लखनऊ से साईं के उच्च अधिकारी कलीना गांव में कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। साईं के सदस्य सरधना क्षेत्र के बहादरपुर निवासी एथलीट अन्नू रानी व माधवपुरम निवासी प्रियंका गोस्वामी के आवास पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


वर्चुअल बैठक में खिलाड़ियों के साथ परिजन भी लाइव रहेंगे, जिसको लेकर खिलाड़ियों के परिजन बेहद उत्साहित हैं। सौरभ के बड़े भाई नितिन चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करना हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी ने कहा सीधा प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिले, इससे खास कुछ नहीं हो सकता। अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह ने बताया खिलाड़ियों के लिए इससे अच्छे पल नहीं हो सकते हैं।


देश के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, उन्होंने आशा जताई हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने मंडल के खिलाड़ियों व मेरठवासियों से बैठक को देखने की अपील की। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वेबसाइट hh://pmevents.ncog.gov.in  पंजीकरण करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed