फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra Modi may arrive in Saharanpur and police administration becomes alert

PM मोदी के दौरे की चर्चा से हरकत में प्रशासन, जनपद को मिल सकती है कई बड़ी सौगातें

Fri, 04 Jan 2019 03:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi may arrive in Saharanpur and police administration becomes alert
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर में इसी माह आगमन संभावित है। इसके चलते प्रशासन अभी से हरकत में आ गया है। योजनाओं को लेकर अभिलेख दुरुस्त किए जा रहे हैं, तो योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बढ़ाई जा रही है।  

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। यही वजह है कि राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी महीने 15 से 20 जनवरी के मध्य सहारनपुर जनपद में आकर रैली कर सकते हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समीकरणों को साधेंगे। रैली के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर भी फोकस किया जाएगा। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागों में गहमागहमी देखी जा सकती है।

विज्ञापन

मिल सकती हैं सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर दौरा कई मायने में अहम माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के मंदिर से किया था। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को भी आगामी लोकसभा चुनाव के शंखनाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव अप्रैल माह में होने की संभावना है, क्योंकि 2014 में लोकसभा चुनाव भी इसी दौरान हुए थे और 16 मई को मतगणना हो गई थी। यह भी माना जा रहा है कि जनवरी माह में प्रधानमंत्री का सहारनपुर में आगमन कई सौगात भी ला सकता है, जिससे सहारनपुर जिले के विकास को तेजी मिलेगी। सहारनपुर जिले की जरूरतों के लिहाज से यहां यूनिवर्सिटी की स्थापना के अलावा वुड कार्विंग उद्योग और पॉपुलर उद्योग को लेकर भी प्रोत्साहन मिल सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed