फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Press club will be built at a cost of one crore

एक करोड़ की लागत से बनेगा प्रेस क्लब

Fri, 27 Jun 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 27 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Press club will be built at a cost of one crore
सहारनपुर। महानगर में एक करोड़ रुपये की लागत से प्रेस क्लब बनेगा। इसके साथ ही जनमंच का भी जीर्णोद्धार होगा। बृहस्पतिवार को नगर निगम में हुई 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि की बैठक में 56.33 करोड़ की अनेक परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। मुुख्य अभियंता निर्माण ने परियोजनाओं के बारे में महापौर व जिलाधिकारी को जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर निगम के शाकुंभरी हाल में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगरायुक्त शिपू गिरि, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह के अलावा निगम व एसडीए के अधिकारी शामिल रहे। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 15वें वित्त के तहत 47 करोड़ 51 लाख तथा अवस्थापना निधि के तहत आठ करोड़ 82 लाख 54 हजार की अनेक परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन

15वें वित्त के तहत जनमंच जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये तथा जनमंच के बराबर में ही पहली बार प्रेस क्लब एवं मीडिया हाल के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा निगम परिसर में एक व दिल्ली रोड पर दो कॉमर्शियल भवन बनेंगे। करीब चार करोड़ 57 लाख की लागत से शहर की 14 सड़कों के निर्माण और चिलकाना रोड व हुसैन बस्ती में दो नालों के निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
-- स्टेटिक ट्रांसफार्मर स्टेशन बनेंगे
महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी प्लांट एवं मातागढ़ स्थित जल कंपाउंड परिसर में स्टेटिक ट्रांसफार्मर स्टेशन बनेंगे, जिनमें कांपैक्टर मशीन, कंटेनर एवं हुक लिफ्ट सिस्टम आदि स्थापित होंगे। इसके अलावा अवस्थापना निधि से फायर स्टेशन के पीछे नगरायुक्त के आवास तथा गांधी पार्क के पास पुराने भवन के स्थान पर अपर नगरायुक्तों के दो आवासों तथा महाप्रबंधक जल व मुख्य अभियंता निर्माण के आवासों को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed