फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Presidential fighter called and shot dead

राष्ट्रपति से सम्मानित फौजी को बुलाकर गोली मारकर हत्या

Wed, 16 Aug 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 16 Aug 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Presidential fighter called and shot dead
फौजी की हत्या

मेरठ में परतापुर थाने से सटे एक मकान में रिटायर्ड फौजी की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में दंपति सहित तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव नेक थाना जानी निवासी सुशील कुमार (42 ) वर्तमान में परतापुर थाने से सटी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे उनका पड़ोसी लक्की सुशील को घर से बुलाकर ले गया था। रात 11 बजे तक भी न लौटने पर बेटी खुशबू ने फोन किया तो सुशील ने कुछ देर बाद आने की बात कही। लक्की ने भी फोन पर खुशबू को भरोसा दिया कि वह कुछ देर बाद सुशील को घर छोड़ जाएगा। जिस पर परिजन निश्चिंत हो गए । देर रात परतापुर थाना पुलिस सुशील के घर पहुंची और बताया कि सुशील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव लक्की के घर में पड़ा है। ये सुनकर परिजन दौड़कर लक्की के घर पहुंचे। वहां सुशील का खून से लथपथ शव पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

घर बुलाकर शराब पिलाई और मार दी गोली

Presidential fighter called and shot dead
हत्या के बाद थाने पर हंगामा

इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार मृतक सुशील की बेटी खुशबू ने बताया कि एक महीने पहले उसके पिता का लक्की के साथ झगड़ा हुआ था। तभी से लक्की उससे रंजिश रखता था। आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत उसके पिता को धोखे से घर से बुलाकर ले गया। वहीं, उसे खाना खिलाया, शराब पिलाई और गोली मारकर उसके पिता की हत्या कर दी। यही वजह बताकर सुशील की बेटी खुशबू ने लक्की, उसके भाई विक्की और भाभी गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विक्की और गीता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लक्की की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुशील को एक गोली पीठ में लगी जबकि दूसरी छूकर निकल गई थी। 

दारोगा के खिलाफ भी बैठी जांच  
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी लक्की का घर परतापुर थाने से सटा है। आपराधिक छवि के लक्की पर दबंगई और गुंडागर्दी में कई केस दर्ज है। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूटा था। मकान की निचले हिस्से पर परतापुर थाने का दारोगा राजवीर सिंह किराए पर रहता है। दारोगा राजवीर सिंह देर रात जब अपने मकान में पहुंचा तो उसके कमरे के पास ही जीने में सुशील का शव पड़ा था। दारोगा ने ही थाने पर इसकी सूचना दी। एक आपराधिक किस्म के व्यक्ति के घर दरोगा के किराए पर रहने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जिस पर एसएसपी मंजिल सैनी ने दारोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है।

राष्ट्रपति की सिक्योरिटी में रहे सुशील
परिजनों के अनुसार सुशील 41 वीं जाट बटालियन में थे। वह पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा और केआर नारायणन की सुरक्षा में रहे। शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें सम्मानित भी किया था। करीब 21 साल की नौकरी के बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। वर्तमान में वह दिल्ली रोड पर एक शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed