फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prepration of slab for rail track

ट्रैक के लिए तैयार हो रहा स्लैब, मिनटों में मशीन मोड़ रही सरिया

Sun, 27 Feb 2022 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
prepration of slab for rail track
ट्रैक के लिए तैयार हो रहा स्लैब, मिनटों में मशीन मोड़ रही सरिया
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड रेल के निर्माण कार्य को देखकर स्कूली बच्चे चकित हो गए। बच्चों के साथ जिलाधिकारी के. बालाजी, अपर आयुक्त प्रवीणा ने भी शताब्दीनगर कॉस्टिंग यार्ड में निर्माण कार्य देखा। यहां ट्रैक स्लैब, भूमिगत ट्रैक के लिए सेगमेंट तैयार किए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों के लिए अलग-अलग यार्ड बनाए गए हैं। जिसमें इंजीनियर और श्रमिक तेजी से कार्य कर रहे हैं। सरिये के रोल को एक गोलाकार मशीन में जोड़कर सरिए से कई आकार तैयार किए जा रहे हैं।

एमडीए की कई हेक्टेयर जमीन पर एनसीआरटीसी रैपिड रेल निर्माण सामग्री को तैयार कर रही है। इस कॉस्टिंग यार्ड में एक तरफ लार्सन एंड टर्बो और दूसरी ओर एफकांस कंपनी कार्य कर रही है। एक तरफ एलीवेटेड ट्रैक के लिए ट्रैक स्लैब का कार्य तेज गति से चल रहा है। दूसरी ओर मेट्रो प्लाजा से कंपनी बाग तक तैयार की जाने वाली सुरंग के लिए सीमेंट के सेगमेंट मशीनों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये बोले बच्चे...
हमें काफी अच्छा लगा। ऐसे निर्माण कार्य दिखाते रहना चाहिए। जिससे जानकारी मिल सके। - अंश गोयल, 11वीं, राजकीय इंटर कॉलेज
रैपिड रेल वाकई में ऐसी मशीनों से तैयार होगी। हमें तो पता नहीं चल पाता। प्रोजेक्ट देखकर अच्छा लगा। - आदिल, 11वीं, राजकीय इंटर कॉलेज
अभी तक नहीं पता था कि रैपिड का कार्य कैसे हो रहा है। अब पूरी जानकारी मिल गई। - अमरीन, 12वीं, खालसा इंटर कॉलेज
हमारे विषयों में भी ऐसे प्रैक्टिकल शामिल करने चाहिए। यहां देखकर काफी अच्छा लगा है। - सुहेमा, 11वीं, खालसा इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed