{"_id":"6009e2ac8ebc3e2c4d2e526b","slug":"preparing-to-pre-board-twice-in-up-board-meerut-news-mrt521692084","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में दो बार प्री बोर्ड करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में दो बार प्री बोर्ड करने की तैयारी
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना काल के कारण भले ही कोर्स पूरा न हुआ हो, मगर सीबीएसई बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के लिए दो बार प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है।
जनवरी के आखिरी सप्ताह और फरवरी महीने में लगातार दो परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी है। बोर्ड का मानना है कि इससे जिले में पंजीकृत करीब 87 हजार छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल कराने के लिए यूपी बोर्ड लगातार प्रयास कर रहा है। बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड की तरह दो या इससे ज्यादा बार प्री-बोर्ड परीक्षा कराने का कवायद की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी गाइडलाइन्स या दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इससे बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। तैयारी बेहतर होने के चलते छात्र परीक्षा में बेहतर अंक ला सकेंगे।
पंचायत चुनाव के कारण अटका है कार्यक्रम
पंचायत चुनाव की तारीख तय न होने के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम (डेट शीट) अटका हुआ है। अभी तक के लिहाज से पहले पंचायत चुनाव होंगे, इसके बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएंगी। संभावना है कि यह अप्रैल और मई में आयोजित की जाएंगी। पंचायत चुनाव की तारीख तय होने के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख तय होने की उम्मीद है।