{"_id":"68c83809532ba34789061045","slug":"preparations-to-run-mohiuddinpur-sugar-mill-from-november-5-meerut-news-c-14-1-mrt1005-976804-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच नवंबर से मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच नवंबर से मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल चलाने की तैयारी
विज्ञापन
- गन्ना समिति की सामान्य निकाय की बैठक में किसानों को दी गई जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल पर किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए गन्ना समिति ने शासन ने स्वीकृति मांगी है। पेराई सत्र के लिए चीनी मिल पूरी तरह तैयार है। आगामी पांच नवंबर से मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल चलाने की तैयारी है। मेले में आने वाले किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।
सोमवार को मोहिउद्दीनपुर सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में बैठक की गई। इसमें पूर्व विधायक जगत सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में बड़े काम किए। किसानों को गन्ने का उचित रेट दिलाया। समिति के चेयरमैन दीपक राणा ने कहा कि चीनी मिल आने वाले किसानों के लिए सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। चीनी मिल संचालन के लिए तैयार है। किसानों का करीब 29 लाख रुपये लगभग बकाया है, इसे जल्द दिलवाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही किसानों को भुगतान करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के सभापति विमल शर्मा, बिजेंद्र प्रमुख, सहकारी गन्ना विकास समिति से जुड़ी अन्य चीनी मिलों के जीएम मुकेश कुमार पांडेय, गन्ना विकास अधिकारी जगदीप गुप्ता, डेलीडेट दीपांशु, हरिराज, सुमरती, मुन्नी देवी, युद्धवीर सिंह, राजीव कुमार, आजाद वीर, कृष्णपाल भड़ाना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
मेले में किसानों को दी कई जानकारियां
- मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति पर लगाए गए मेले में स्टॉलों के माध्यम से किसानों को तौल व्यवस्था, भुगतान, उच्च उत्पादक गन्ना किस्में, कीट प्रबंधन, जैविक खेती, डिजिटल सेवाएं, सहकारी सेवाएं और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। किसानों ने विभाग और चीनी मिलों द्वारा जारी की गई सट्टा पर्ची यानी केलेंडर में अपने गन्ने का रकबा देखा। साथ ही कुछ किसानों ने आपत्तियां भी दर्ज कराई। इनका अधिकारियों ने मौके पर भी निस्तारण किया।