Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the Hastinapur Ganga Mela intensify; budget set at 70 lakh.

Meerut News: हस्तिनापुर गंगा मेले की तैयारियां तेज, 70 लाख का बजट

Mon, 09 Nov 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Hastinapur Ganga Mela intensify; budget set at 70 lakh.
मखदूमपुर गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी हुई शुरू स्रोत विभाग
- मखदूमपुर गंगा घाट पर 21 नवंबर से शुरू होगा कार्तिक मेला, 24 को होगा मुख्य स्नान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए अंतिम रूप दे रही है।
श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए मेला स्थल तक कच्चे मार्गों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए जेसीबी मशीनों और श्रमिकों को लगाया गया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष मेले का बजट 70 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। चार दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ 21 नवंबर को होगा। मुख्य स्नान पर्व 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह मेला मखदूमपुर के सामने गंगा किनारे लगभग साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेले का महत्व और गतिविधियां
मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाला यह मेला ऐतिहासिक होने के साथ ही जनपद का प्रमुख धार्मिक आयोजन है। मेले में श्रद्धालु कई दिन पहले से ही पहुंचना शुरू हो जाते हैं। पूर्णिमा की पूर्व संध्या तक काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचते हैं। इस दौरान गंगा किनारे तंबुओं की नगरी बस जाती है। श्रद्धालु गंगा पूजन, बच्चों का मुंडन, पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और दीपदान करते हैं। युवा वर्ग के लिए यह मेला आकर्षण और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed