फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation of Rev Party on New Year, stir in the police administration

न्यू ईयर पर रेव पार्टी की तैयारी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 31 Dec 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 31 Dec 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Rev Party on New Year, stir in the police administration
रेव पार्टी की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में धौलड़ी गांव के जंगल में 31 दिसंबर को न्यू ईयर के अवसर पर रेव पार्टी का आयोजन किया जाएगा। ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। रेव पार्टी में शामिल होने के लिये एंट्री फीस भी रखी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि ऐसी किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


जानी इलाके में सोशल मीडिया पर आजकल एक मैसेज छाया हुआ है। मैसेज में धौलड़ी के जंगल में नववर्ष पर एक पार्टी के आयोजन की बात कही गई है। एंट्री फीस 1200 से लेकर 3000 रुपये तक है। अलग-अलग कार्यक्रमों की अलग से फीस है। मैसेज में हुक्का पार्टी, रंगारंग कार्यक्रम, डांस, हर प्रकार के खाने पीने की सुविधा के साथ महिला मित्र को लाने पर रात में रहने के लिये टैंट की सुविधा की बात भी है। कार्यक्रम का समय 31 दिसंबर की शाम पांच से एक जनवरी की दोपहर 12 बजे तक है।
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ में डबल मर्डर, एक्शन में SSP मंजिल सैनी, देखिए घायलों की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को पूरी तरह से जंगल में मनाने की बात है। मैसेज में संपर्क के लिये दो मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं। यह मैसेज एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर आया था। इसके बात यह मैसेज तेजी से फैला। इस मैसेज की शिकायत बुधवार को किसी ने एसपी देहात से की। एसपी देहात ने जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा से ऐसे किसी भी आयोजन को रोकने के आदेश दिये। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार ऐसा आयोजन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा किसी भी हालत में रेव पार्टी नहीं होने दी जाएगी। जानकारी जरूर मिली है, इसके लिए एसओ जानी को लगाया गया है। न्यू ईयर पर लोग जश्न मनाएं, लेकिन हुड़दंग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed