फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pregnant woman's life was in danger during weekly fair, policemen took her to CHC via backdoor

Meerut News: साप्ताहिक पैठ में गर्भवती की जान पर बनी, पुलिसकर्मियों ने पीछे के रास्ते सीएचसी तक पहुंचाया

Mon, 23 Dec 2024 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's life was in danger during weekly fair, policemen took her to CHC via backdoor
मवाना। नगर के मुख्य मार्गाें पर लगने वाला जाम लोगों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। निजाम हैं कि इस ओर से आंख मूंदे बैठे हैं। रविवार को सड़क पर लगी साप्ताहिक पैठ के चलते गर्भवती की जान पर बन आई। एंबुलेंस में गर्भवती की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को पीछे के रास्ते से सीएचसी में प्रवेश कराया। सीएचसी के कक्ष में घुसते ही महिला ने नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन

तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ नियमों को ताक पर रखकर तहसील रोड पर लग रही है। इस कारण रविवार का दिन नगर के लोगों के लिए काफी परेशानी भरा रहता है। तहसील रोड के अलावा थाना तिराहा तथा मुख्य मार्ग पर भी ई-रिक्शा आदि के कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है। इसी मार्ग पर सीएचसी भी है। यहां आने वाले लोगों को रविवार के दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद करीब 3:00 बजे एंबुलेंस गर्भवती सुनीता पत्नी अनमोल को डिलीवरी कराने के लिए सीएचसी लेकर आ रहे थे। थाना तिराहे, तहसील रोड पर एक साइड नाले के निर्माण के कारण बंद है। जबकि दूसरी साइड पैठ लगने से जाम के कारण बंद थी। एंबुलेंस इसी जाम में फंस गई। उधर, सुनीता की हालत बिगड़ने लगी और वह दर्द से कराहने लगी। हालत बिगड़ती देख 102 एंबुलेंस के चालक ने वहां खड़े पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हस्तिनापुर रोड से एंबुलेंस को सीएचसी में प्रवेश कराया। सीएचसी के कक्ष में प्रवेश करते ही सुनीता ने नवजात को जन्म दिया। समय रहते पहुंचने से जच्चा व बच्चा व दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed