फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pregnant woman beaten up after entering her home

घर में घुसकर गर्भवती महिला से मारपीट

Fri, 25 Jul 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman beaten up after entering her home
सरधना। गांव अलीपुर में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के बाद ​शिकायत करता पीड़ित पक्ष। संवाद
सरधना। थाना क्षेत्र के एतमादनगर अलीपुर गांव में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता नसीमा पत्नी साजिद ने आरोप लगाया कि गांव के चार लोगों ने उसके पति की अनुपस्थिति में घर में घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ करते हुए हमला किया।
विज्ञापन

नसीमा ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका पति मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया था। चार आरोपी लाठी-डंडों के साथ उसके घर में जबरन घुसे। रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू की और घर में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उन्होंने नसीमा पर हमला किया, जो आठ महीने की गर्भवती है। आरोपियों ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नसीमा को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। यह घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसने दौराला पुल पुलिस चौकी पर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ के कारण कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed