फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PRD Jawan has died in road accident in Mawana of Meerut district

बुझ गया चिराग: दर्दनाक हादसे में पीआरडी जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 06 Oct 2023 11:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Oct 2023 11:43 AM IST
सार

Accident in Meerut : मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई। पीआरडी जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
PRD Jawan has died in road accident in Mawana of Meerut district
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-119 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मचा गया।

विज्ञापन


बताया गया कि नंगली ईशा गांव में सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी से गांव लौट रहे बाइक सवार पीआरडी जवान को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। जिससे पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर भैंसा गांव के लोगों ने मौके पर हंगामा किया।

विज्ञापन

मवाना थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी 50 वर्षीय अजब सिंह पीआरडी जवान थे। उनकी ड्यूटी मेरठ में तेजगड़ी स्थित विजिलेंस दफ्तर में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव लौट रहे थे। इंचौली थाना क्षेत्र के नंगली इशा गांव में सामने से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने रॉन्ग साइड में आकर अजब सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अजब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई।

वहीं, तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, कार में दो युवक व एक युवती थी। उन्होंने बताया कि वह युवती को पेपर दिलाने ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची इंचौली पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन

तेज थी कार की रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति 100 से अधिक थी। जिसके चलते कार अनियंत्रित हुई और रॉन्ग साइड में टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed