{"_id":"6ad26a87de561404bb0e16c2","slug":"amit-murder-case-ravita-and-amardeep-broke-the-bones-in-his-neck-to-stifle-his-screams-then-left-a-snake-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित हत्याकांड: चीख दबाने के लिए तोड़ीं रविता और अमरदीप ने गर्दन की हड्डियां, फिर चारपाई के नीचे छोड़ा सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित हत्याकांड: चीख दबाने के लिए तोड़ीं रविता और अमरदीप ने गर्दन की हड्डियां, फिर चारपाई के नीचे छोड़ा सांप
Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने अमित कश्यप की गला घोंटकर हत्या कर दी। कोर्ट ने शुक्रवार को रविता और अमरदीप को फांसी की सजा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि कितनी बेरहमी से हत्या की गई थी।
विज्ञापन
अमित की मुनेश देवी। सौरभ की मां रेनू देवी भी कचहरी पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर (एडीजे-12) की अदालत द्वारा रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाए जाने के पीछे वैज्ञानिक साक्ष्यों की सबसे मजबूत भूमिका रही। अमित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी पत्नी से अमरदीप से संबंध खत्म करने को कहा था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी जान लेने की खौफनाक साजिश रची।
विज्ञापन
Trending Videos
रविता, उसका प्रेमी अमरदीप। पति अमित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर 26 जून 2025 को आरोप-पत्र दाखिल किया था। इस बीच आरोपी अमरदीप को जमानत मिल गई थी, लेकिन अदालत द्वारा सभी साक्ष्यों और 12 गवाहों के आधार पर दोषी ठहराए जाते ही पुलिस ने उसे दोबारा जेल भेज दिया और शुक्रवार को सजा का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. कपिल गर्ग की गवाही, जबरदस्ती गला घोंटने पर ही टूटती हैं ये हड्डियां
वादी के वकील बलराज सिंह के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कपिल गर्ग की कोर्ट में दी गई गवाही अपराधियों के ताबूत की आखिरी कील साबित हुई। डॉक्टर ने कोर्ट को बताया कि अमित का पोस्टमार्टम 13 अप्रैल 2025 को शाम 5:45 बजे से 6:30 बजे के बीच हुआ था। ऑक्सीजन की कमी के कारण अमित के चेहरे पर हल्का नीलापन था, दोनों आंखें बंद व कंजस्टेड थीं और हाथों के नाखून नीले पड़ चुके थे। चेहरे व नाक की बाईं ओर रगड़, निचले होंठ और दोनों एड़ियों पर खरोंच के निशान थे।

गर्दन के दाहिने हिस्से पर चोट थी और त्वचा खोलने पर नीचे सूजन व खून के थक्के मिले। सबसे अहम बात, थायरॉइड कार्टिलेज के दोनों सुपीरियर कॉर्न और हायोइड हड्डी टूटी हुई थीं, जिसके कारण गर्दन एक तरफ झुकी हुई थी। डॉक्टर ने अदालत में पूरी तरह स्पष्ट किया कि यह चोटें दर्शाती हैं कि अमित ने मौत से पहले अपनी जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था और ऐसी हड्डियां तभी टूटती हैं, जब कोई व्यक्ति किसी का जबरदस्ती गला घोंटता है।
ऐसे हुआ था खौफनाक साजिश का पर्दाफाश
वारदात के दिन अमित अन्य दिनों की तरह बिस्तर पर सोने के बजाय बाहर चारपाई पर मृत मिले थे और शव के नीचे सांप दबा था। गांव वालों ने सपेरा बुलाकर सांप पकड़वाया। सुबह करीब 8:30 बजे भाई मोनू मौके पर पहुंचा और परिजन अमित को जिला अस्पताल ले गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित करते हुए एक बड़ा संशय जताया कि यह मामला सर्पदंश (सांप के डंसने) का नहीं लग रहा है। डॉक्टरों की इस बात पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। जब परिजनों ने रविता को फोन कर इसकी जानकारी दी, तो वह बुरी तरह घबरा गई। वह बार-बार फोन करके पोस्टमार्टम न कराने की जिद करती रही। रविता के इस अजीब व्यवहार ने परिजनों के शक को गहरा कर दिया।
उन्होंने रविता को बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पांच दिन बाद जब रिपोर्ट आई तो साफ हो गया कि अमित की मौत दम घुटने से हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि जिस घोड़ा पछाड़ सांप से अमित को डसवाया गया था वह जहरीला था ही नहीं।
कत्ल की रात से गिरफ्तारी तक 51 बार बातचीत
रविता और अमरदीप के झूठ को बेनकाब करने में डिजिटल साक्ष्यों ने अचूक भूमिका निभाई। मोबाइल लोकेशन के अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड ने गवाही दी कि हत्या की रात 12 अप्रैल 2025 से लेकर 16 अप्रैल की सुबह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने तक, दोनों ने आपस में रिकॉर्ड 51 बार फोन पर बात की थी।

संदेह के आधार पर जब पुलिस ने रविता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गई और पूरा राज उगल दिया। उसने कुबूल किया कि प्रेमी अमरदीप ने अमित का गला घोंटा था और उसने खुद अपने पति के पैर पकड़े थे। अमरदीप सपेरे कृष्ण से (जो अपने नाना प्रीतमनाथ से लाया था) सांप खरीदकर लाया था ताकि हत्या को सांप डंसने का रूप दिया जा सके।
ये भी देखें...
यूपी: शामली में खेत पर गई महिला की हत्या, कपड़े से बंधा था मुंह, रस्सी से बंधे थे दोनों पैर; जेवर लूटे
ये भी देखें...
यूपी: शामली में खेत पर गई महिला की हत्या, कपड़े से बंधा था मुंह, रस्सी से बंधे थे दोनों पैर; जेवर लूटे