फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prayer meetings in the church, message of direction and peace

Meerut News: चर्च में प्रार्थना सभाएं, दिशा शांति का संदेश

Wed, 31 Dec 2025 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Prayer meetings in the church, message of direction and peace
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चर्च में यीशु को स्मरण किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के सभी चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई। 2025 में हुए अच्छे कार्यों के लिए यीशु को धन्यवाद दिया गया। चर्च में शाम पांच से रात्रि तक कार्यक्रम हुए। सेंट जोसेफ चर्च बेगमपुल पर फादर रॉय ने शाम पांच बजे प्रार्थना कराई। शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।

शाम छह बजे चर्च में मिस्सा बलिदान हुआ। सभी लोग मिस्सा बलिदान में शामिल हुए। फादर टायटस ने बताया कि प्रभु यीशु की कृपा से हमें स्वस्थ जीवन मिला है। सभी ने भाईचारे का पालन किया। कई देशों में युद्ध की स्थिति बनी लेकिन शांति और दया के भाव ने लोगों में सकारात्मकता को बनाए रखा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह धर्माध्यक्ष भास्कर यीशुराज द्वारा नववर्ष 2026 के स्वागत में प्रार्थना सभी होगी। इस अवसर पर शहर के अन्य बच्चा पार्क, मिशन कंपाउंड सहित छावनी के विभिन्न चर्च में कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर विनसेंट, विकास, डेविड, सिस्टर रीना, सिस्टर रिनी, फादर स्टिफन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed