फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pratibandhit manja mukt Ho shahar

Meerut News: अमर उजाला अभियान... प्रतिबंधित मांझा मुक्ति के लिए एकजुट हुआ शहर

Wed, 16 Sep 2026 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
pratibandhit manja mukt Ho shahar

विज्ञापन
.. पशु-पक्षियों के साथ लोगों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबंधित मांझे पर रोक जरूरी
.. पुलिस-प्रशासन करे सख्त कार्रवाई व्यापारी और सामाजिक संगठन करेंगे पूर्ण सहयोग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर को प्रतिबंधित मांझा मुक्त करने के लिए विश्व गायत्री परिवार ने भी संकल्प लिया है। संगठन के प्रवक्ता दुष्यंत रोहटा ने कहा कि इस मांझे के कारण हजारों पशु और पक्षियों की जान चली जाती है। रोहटा रोड पर बाइक और स्कूटी सवारों के साथ बड़ी दुर्घटना हो चुकी है।
विश्व गायत्री परिवार से जुड़े दुष्यंत रोहटा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क कर पूर्ण समर्थन की मांग की जाएगी। डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी विनेश जैन ने कहा कि दस लक्षण पर्व आरंभ हो गए हैं। जैन समाज किसी तरह की हिंसा का विरोध करता है। प्रतिबंधित मांझे के कारण लोग सड़कों पर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन को सक्रिय रूप से आगे आकर मुख्य भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि प्रतिबंधित मांझे को शहर से पूरी तरह खत्म करने के लिए हमारे सभी व्यापारी एकजुट हो गए हैं। एसएसपी के बाद जिलाधिकारी से भी मुलाकात होगी। शहर में सड़कों पर चलने वाले प्रत्येक व्यापारी की सुरक्षा के लिए हम संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि सड़क पर चलने वाले लोगों में स्थानीय लोग, व्यापारी और उनके परिवारजन भी शामिल हैं। प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों पर प्रत्येक थाना स्तर पर मजबूत कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन भी पुलिस और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed