{"_id":"6876ba438073b4451c0c07d5","slug":"praises-of-bhole-baba-and-hanuman-ji-meerut-news-c-14-1-mrt1002-917416-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले बाबा और हनुमान जी का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले बाबा और हनुमान जी का किया गुणगान
विज्ञापन
लालकुर्ती श्री राम संकीर्तन मंदिर में कथा का आयोजन।
मेरठ। श्रीरामा संकीर्तन मंदिर लालकुर्ती में चल रही शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित अंबुज मिश्रा ने शिवलिंग की स्थापना, उसके लक्षण और पूजन विधि का विस्तृत वर्णन किया। कथा में भोले बाबा और हनुमान जी की महिमा का गुणगान हुआ। इसने श्रद्धालुओं के मन को आनंदित कर दिया।
पंडित अंबुज मिश्रा ने शिवलिंग की स्थापना और पूजन की विधि को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने शिवलिंग के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। इसके साथ ही उन्होंने सत्कर्मों का महत्व बताया। उनके प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। जैसे ही उन्होंने भजन भोले नाथ रटो, शंभु नाथ रटो, उमरिया छोटी है... गाया तो मंदिर परिसर भोले बाबा के जयघोष से गूंज उठा। महिला मंडल ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
ट्रस्ट के महामंत्री ने यजमान पंडित सुबोध भार्गव और डोली गुप्ता सहित अन्य आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को पार्थिव शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इसमें जनमानस द्वारा अभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों ने श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार किया। प्रचार सचिव पं. राजेश पाराशर और नवीना छाबड़ा ने इस कथा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।