फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prahlad Nagar police man molested in police guard

प्रहलादनगर में युवती से छेड़छाड़

Tue, 09 Jul 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Prahlad Nagar police man molested in police guard
मेरठ। प्रह्लाद नगर में पुलिस-प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। गुंडागर्दी जैसा माहौल होने पर 24 घंटे पुलिस का पहरा लगाया गया। इसके बावजूद इस संवेदनशील इलाके में सोमवार को दूसरे समुदाय के युवक ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में फिर से गुस्सा फूट गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी अभी बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रह्लाद नगर में गुंडागर्दी के चलते लोगों के घर छोड़कर जाने की बातें सामने आईं। प्रह्लाद नगर में सोमवार को एक युवती बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय का युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती से छेड़खानी कर दी। जिस पर युवती ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोर मचते ही प्रह्लाद नगर में तैनात पुलिसकर्मी भी उस तरफ दौड़े। इससे पहले लोगों ने आरोपी को इस्लामाबाद में पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामला प्रह्लाद नगर में छेड़खानी का था। जिसको लेकर पुलिस गुपचुप तरीके से कार्रवाई करती रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैज निवासी नंगला गांव कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ करने में जुटी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मजबूत कार्रवाई होगी। सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रह्लाद नगर में पुलिस ने नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए है। उनकी फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में आया था
पुलिस के मुताबिक आरोपी फैज के ममेरे भाई का एक होटल में कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए फैज आया था। इसी दौरान आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी लगने के बाद आरोपी को छुड़ाने के लिए सिफारिश चलती रही। लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी।

कैसे रुकेगी गुंडागर्दी
प्रह्लाद नगर का मामला लखनऊ तक गूंजा हुआ है। एडीजी, कमिश्नर, आईजी सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी इसकी मौके पर जाकर जांच कर चुके हैं। स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद पुलिस अधिकारी खुद कहते हैं कि प्रह्लाद नगर में गुंडागर्दी का माहौल है। जिसके बाद पुलिस चौकी बनाने की मुहर लगाई थी। इसके बाद भी सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में छेड़खानी की घटना हो गई। सवाल उठता है कि आखिर प्रह्लाद नगर मेें कैसे लोगोें में सुरक्षा का भाव पुलिस पैदा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed