फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pradhanmantri agyaani

प्रधानमंत्री अज्ञानी या फिर झूठे : जयंत

Sun, 28 Aug 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 28 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
pradhanmantri agyaani
सभा में बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
 राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि कुछ दलों के लिए लोगों को आपस में लड़ाकर मकसद हल करना ही राजनीति है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जनता को बहू-बेटी की इज्जत के नाम पर छला। अब 73 सांसद होने के बावजूद पलायन के नाम पर छलना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। वहीं, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार स्वीकार कर चुके हैं। उनको प्रदेश की जनता 2017 में जवाब देगी।
विज्ञापन

जयंत चौधरी शनिवार को गार्डन सिटी मंडप में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा जात-पात से ऊपर उठकर किसानों और गरीबों की राजनीति की। इसी का नतीजा है कि लोग आज भी उनका नाम सम्मान के साथ लेते हैं। चौधरी साहब के समय भ्रष्ट अधिकारी थर्राते थे। वे आज निरंकुश हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मवाना के स्कूल में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वीकार किया था कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार है। इसलिए जनता को विकल्प के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुद्दों की जानकारी नहीं है। वे मंच से कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करा दिया है। यह उनकी अज्ञानता है अथवा सरासर झूठ। प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर से भी गलत आंकडे़ पेश करते हैं। इसके बावजूद उनसे संसद में इस संबंध में सवाल पूछने वाला कोई नहीं दिखता। प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन आंकड़ों के अनुसार महज 51 हजार को ही रोजगार मिला है। देश में गृह युद्ध सरीखी स्थिति है। बाजार सूने पडे़ हैं और किसान परेशान हैं।
न्यायालय के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। जबकि बीते वर्ष सरकार ने चीनी मिलों का ब्याज माफ कर उन्हें फायदा पहुंचाया।
सम्मेलन की अध्यक्षता मुंशीराम पाल ने की और संचालन भोपाल सिंह व रतन सिंह ने किया। राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राममेहर सिंह, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, पूर्व विधायक परवेज हलीम, चक्रपाणि यादव, पूर्व विधायक जगत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, संजय जाटव, मंडल सचिव रतन सिंह, जयवीर अहलावत, मेहरपाल सिंह, रजत आर्य, विकास आदि ने विचार रखे।

लखनऊ का रास्ता हस्तिनापुर से होकर जाता है
कई बार ऐसा हुआ है कि हस्तिनापुर विधानसभा से जिस दल का विधायक जीता, प्रदेश में उसी दल की सरकार बनी। जयंत को यह बात पता है। उन्होंने संबोधन के दौरान जिक्र किया कि लखनऊ का रास्ता हस्तिनापुर से होकर जाता है।


जयंत का स्वागत किया
कंकरखेड़ा। सरधना फ्लाई ओवर पर जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सचिव अनिल चौधरी, रणवीर दहिया, अर्जुन ढिंढाला, बलेंदर जिटौली, चमन सिंह, कंवर पाल प्रधान, अशोक फफराना, सनी तालियान, शेखर तोमर, भगत सिंह, सोमिल चौधरी, गौरव पंचगांव, राज कुमार करनावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed