फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pradeep murder case: encounter of miscreants who escaped after killing SOG, one arrested, shot in leg

प्रदीप हत्याकांड: हत्या कर फरार हुए बदमाशों की एसओजी से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 15 Sep 2022 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Sep 2022 11:45 AM IST
सार

मेरठ में गुरुवार सुबह नौचंदी थानाक्षेत्र में  युवक की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके पैर में गोली लगी है। बुधवार सुबह नौचंदी थानाक्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Pradeep murder case: encounter of miscreants who escaped after killing SOG, one arrested, shot in leg
प्रदिप हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्री नगर में प्रदीप की हत्या कर फरार हुए आरोपियों की जागृति विहार एक्स्टेंशन क्षेत्र में एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर में बुधवार को सरेआम बाइक सवार बदमाशों ने प्रदीप शर्मा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड के बाद जहां आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं गोलियां बरसाने वाले बदमाशों को पकड़ने का जिम्मा मेरठ एसओजी टीम को दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: एक ने बाइक स्टार्ट रखी, दूसरे ने प्रदीप पर बरसाईं गोलियां, शार्प शूटर्स से दिनदहाड़े कराई पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ एसओजी टीम ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को परतापुर थाना क्षेत्र के लाल क्वार्टर इलाके में घेर लिया। यहां पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

पुलिस ने अपना बचाव करते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी बाइक सवार समीर निवासी गेसूपुर थाना भावनपुर को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी मनीष शर्मा वहां से भागने में कामयाब हो गया। एसओजी टीम और पुलिस ने दूर-दूर तक कांबिंग कर आरोपी फरार मनीष को पकड़ने का प्रयास किया पर वह हाथ नहीं आया।

घायल आरोपी समीर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, खोखा व कारतूस सहित बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी पीयूष मौके पर पहुंचे और कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed