फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pradarshan in the oppose of eo

सफाईकर्मियों का ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 31 Dec 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
pradarshan in the oppose of eo
सरधना में पालिका ईओ व चेयरपर्सन के खिलाफ प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : SARDANA
सरधना। सरधना नगर पालिका में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पालिका ईओ व चेयरपर्सन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर सफाई व्यवस्था ठप्प कर आंदोलन की चेतावनी दी हैं। वहीं ईओ ने स्थायी कर्मचारियों के वेतन को लेकर विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर पालिका में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान हंगामा कर दिया। लगातार नारेबाजी के चलते ईओ अमिता वरुण ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस भी कर्मियों से बात कर चली गई। धरना प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों पर कार्रवाई बंद हो और ईओ अपने व्यवहार में सुधार लगाए। अन्यथा कर्मचारी सफाई कार्य ठप कर देंगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि ईओ निरीक्षण के नाम कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहीं हैं। हंगामे के बाद शाम साढे़ पांच बजे ईओ अमिता वरुा व सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। ईओ ने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा गया है, उसमें संविदा व ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के कटे वेतन पर विचार नहीं किया जायेगा। जबकि स्थायी सफाई कर्मचारियों के कटे वेतन पर विचार कर लिया जायेगा। सफाई कर्मचारियों की पेंडिंग समस्याएं है, उनके संबंध में भी सफाई कर्मचारी संबधित अधिकारी से बात कर सकते हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी सफाई व्यवस्था के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष चावरिया, उपाध्यक्ष महिपाल वाल्मीकि, सुगनचंद आदि का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लिखित में नहीं माना जाता तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। यदि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक उन्हें लिखित में नहीं दिया गया तो वह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अमित चौटाला, विक्की पार्चा, वेदप्रकाश, राकेश, दिनेश टांक, राजकुमार, सरबती, कमलेश व निर्मला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed