फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Practice allowed on the grounds after three and a half months

साढ़े तीन महीने बाद मैदानों पर अभ्यास की अनुमति

Thu, 16 Jul 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Practice allowed on the grounds after three and a half months
साढ़े तीन महीने बाद मैदानों पर अभ्यास की अनुमति
विज्ञापन

मेरठ। साढ़े तीन महीने से सूने पड़े खेल मैदानों पर अब फिर से खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आएंगे। बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन में मैदानों को सशर्त खोलने की अनुमति मिल गई है। लेकिन मैदानों पर दर्शक के अलावा भारी भीड़ नहीं जुटनी चाहिए। जिसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। खबर सुनकर खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों में खुशी की लहर है। कोच अतहर अली ने बताया उन्होंने मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन जारी कर एकेडमी खोलने की मांग की थी। खेल प्रशिक्षकों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। भामाशाह पार्क के सीनियर कोच संजय रस्तौगी ने कहा खिलाड़ियों का सब्र अब टूटने लगा था, लेकिन कोरोना की लड़ाई हमें भूलनी नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अभी सभी खिलाड़ियों को मैदान पर आने की इजाजत नहीं होगी। सीनियर और जूनियर के हिसाब से अलग-अलग समय तय किया जाएगा। सुबह और शाम अलग-अलग शिफ्ट में अभ्यास होगा। इसके अलावा गांधीबाग के कोच तनकीब अख्तर, दधीचि एकेडमी के कोच नदीम अब्बासी, राधा गोविंद एकेडमी के कोच अभिषेक राय, हॉकी कोच प्रदीप चिन्यौटी, फुटबॉल कोच ललित पंत व शाहरुख व अन्य खेल प्रशिक्षकों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed