{"_id":"6876bbe9d2e67031fe0cb5b6","slug":"power-went-off-in-many-areas-on-roorkee-road-people-created-a-ruckus-meerut-news-c-72-1-mrt1062-137065-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की रोड पर कई इलाकों में बत्ती गुल, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की रोड पर कई इलाकों में बत्ती गुल, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। शहर में रुड़की रोड के कई इलाकों में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल होने के विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। कांवड़ मार्ग समेत रोड की दूसरी साइड पर भी जाम लगाकर रोष जताया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत कराया।
हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि उनकी बिजली आपूर्ति एमईएस फीडर से आती है। इसके चलते रुड़की रोड, लाल कुर्ती, सोफीपुर से लेकर अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से बिजली कटौती की समस्या चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली संकट दूर नहीं हुआ तो बिजलीघरों पर जाकर विरोध जताएंगे।
-- -- --
विश्व एन्क्लेव और देवलोक काॅलोनी में सात घंटे बिजली गुल
मेरठ। बिजली विभाग की ओर सेे मरम्मत कार्यों और बारिश के कारण भी कई इलाकों में बिजली नहीं रही। विश्व एन्क्लेव और देवलोक काॅलोनी में बारिश और फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। यहां सात घंटे बिजली गुल रहने से परेशानी हुई। लोग पेयजल संकट के लिए भी जूझते रहे। वहीं, देर रात तक विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढते रहे। वहीं, घंटाघर क्षेत्र के पटेल नगर में ट्रांसफार्मर में खराबी से दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रही। यहां विभाग की ओर से ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
-- -- --
रामलीला ग्राउंड उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर हुआ खराब
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इसके चलते भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि 33 केवी बिजली लाइन का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में रोस्टर वार बिजली आपूर्ति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।