{"_id":"5fa456ec8ebc3e9b902839f6","slug":"power-failure-in-lisadi-due-to-cable-box-failure-12-hours-city-news-mrt5097156198","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बक्शा में खराबी से लिसाड़ी में 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बक्शा में खराबी से लिसाड़ी में 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
मेरठ। सर्दी और त्योहारी मौसम में भी बिजली कटौती जारी है। केबल बक्शा डैमेज होने के चलते जहां लिसाड़ी गेट बिजलीघर की आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही, वहीं रैपिड रेल के कार्य के लिए 11 बिजलीघरों को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकी।
बुधवार रात दो बजे लिसाड़ी गेट बिजलीघर का 33 केवी केबल बक्शा शताब्दी नगर के निकट पंचवटी के सामने डैमेज हो गया। इसके चलते बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह तक लोगों को बिजली नहीं मिलने पर नगर निगम के पानी की भी आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों ने बिजलीघर पर फोन करके पूछा तो फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप होने की बात कही गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे फाल्ट ठीक करके आपूर्ति चालू की गई, लेकिन एक घंटे बाद दस बजे फिर से लाइन में फाल्ट हो गया। इसके बाद दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। फाल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति सामान्य की गई। करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्र के करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
एसडीओ अतुल सिंघल ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट होने से बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हुई थी। दूसरी तरफ रैपिड रेल के कार्य के लिए 132 केवी मोदीपुरम-गंगानगर ट्रांसमिशन लाइन को ऊंचा करने के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया गया। एमईएस, पुराना आरटीओ, एग्रीकल्चर, मिलांज मॉल, पल्लवपुरम फेस दो, सकौती, नंद वाटिका, धंजू, ए टू जेड, एनएच-58 और सिवाया गांव बिजलीघर की आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
फसल हो रही प्रभावित
नहर बंद होने के चलते फसल अब नलकूपों के भरोसे है, लेकिन पूरी बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि नलकूप फीडरों को 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। लेकिन कम ही बिजली मिल रही हैै। मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव ने बताया कि कंट्रोल से मिल रही बिजली को हर हाल में मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं।