फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Potholes caused by waterlogging have become a nuisance.

Meerut News: जलभराव से सड़क पर बने गड्ढे बने मुसीबत

Mon, 15 Jun 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Potholes caused by waterlogging have become a nuisance.
बहसूमा। मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव से बने गड्ढे में गिरता बाइक चालक
बहसूमा-रामराज मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। बहसूमा-रामराज मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप (कुल्ली वाला तालाब) के पास जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। सदरपुर गांव की जल निकासी का स्थायी समाधान न होने से सड़क पर हुए जलभराव से गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद बीते एक साल से इस मार्ग के जलभराव का स्थायी समाधान नहीं खोजा गया।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन जलभराव के बीच से ही गुजरते हैं। चार दिन पहले हुई भारी बारिश के जलभराव के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए जिन्होंने मुसीबत और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की मुख्य वजह सदरपुर गांव की जल निकासी व्यवस्था का फेल होना है। गांव के पश्चिमी छोर से निकलने वाला नाला पूर्वी छोर स्थित कुल्ली वाले तालाब तक जाता है, लेकिन नाला पूरी तरह चोक हो चुका है। इस संबंध उपजिलाधिकारी संतोष कुमार का कहना है कि यह गंभीर मामला है। बीडीओ हस्तिनापुर को मौके पर भेज कर रिपोर्ट तलब की है। सदरपुर गांव की जल निकासी का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed