फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posters pasted on Mall Road against former CEO of Cantt Board, not ready to vacate bungalow despite promotion

मेरठ: कैंट बोर्ड के पूर्व सीईओ के खिलाफ माल रोड पर चिपकाए पोस्टर, भ्रष्टाचार का आरोप, प्रमोशन के बावजूद खाली नहीं किया बंगला

Fri, 15 Apr 2022 01:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Apr 2022 01:02 PM IST
सार

मेरठ कैंट बोर्ड के पूर्व सीईओ नवेंद्र नाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप माल रोड पर शुक्रवार को पोस्टर चिपकाए गए। बताया गया कि पूर्व कैंड बोर्ड सीईओ प्रमोशन होने के बावजूद बंगला खाली करने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
Posters pasted on Mall Road against former CEO of Cantt Board, not ready to vacate bungalow despite promotion
माल रोड पर चिपकाए गए पोस्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ कैंट बोर्ड के पूर्व सीईओ नवेंद्र नाथ प्रमोशन होने के बावजूद भी अभी मेरठ में ही जमे हुए हैं। उन्होंने कैंट बोर्ड के सीईओ का चार्ज तो छोड़ दिया है लेकिन बंगला खाली करने के लिए तैयार नहीं है। जहां कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने सीईओ नवेंद्र नाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए हैं। वहीं शुक्रवार को माल रोड पर इनके बंगले के बाहर और आसपास अज्ञात लोगों ने इनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए।

विज्ञापन


सभी पोस्टर किसी प्रिंटिंग प्रेस पर छपवाने के बजाय प्रिंट आउट निकाले गए हैं। पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति ने नवेंद्र नाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के साथ-साथ इनकी जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा कातिल पति: बोला-पत्नी को मार डाला, बेडरूम में पड़ी है लाश, खून से लथपथ हत्यारे को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी क्षेत्र में इस प्रकार से पोस्ट चिपकाए जाने और जगह-जगह फेंके जाने के मामले को लेकर आर्मी इंटेलिजेंस भी हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले पर आर्मी इंटेलिजेंस बड़ा निर्णय ले सकता है। उधर, नवेंद्र नाथ इन दिनों सुर्खियों में हैं। 


सीईओ ज्योति कुमार आशियाना में और बंगले में जमे हैं नरेंद्र नाथ
कैंट बोर्ड के नए सीईओ ज्योति कुमार ने बुधवार को चार्ज संभाल लिया। बताया जा रहा है कि चार्ज लेने से पहले ही ज्योति कुमार का सामान मेरठ पहुंच गया था। लेकिन उनका सामान अभी उनके बंगले में उचित स्थान नहीं ले पाया है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीईओ ज्योति कुमार के घर का सामान बंगले के गैराज में रखा हुआ है और वह परिवार सहित आशियाना में रह रहे हैं। पूर्व सीईओ नवेद्र नाथ द्वारा बंगला ने छोड़े जाने का मामला भी इन दिनों सुर्खियों में है। वजह जो भी हो लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed