पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट की
सरधना। देश के प्रधानमंत्री पर दूसरे वर्ग के युवक द्वारा सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के विरोध में सोमवार को हिंदू जागरण मंच द्वारा थाने में ज्ञापन सौंपा गया। हिंदू जागरण मंच से जयंत राणा, विनोद कश्यप रोहित, हर्ष सोम ने बताया कि नवादा गांव निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डाली हैं। जिसमें देश का अपमान हैं। मंच के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के कोतवाली पर नहीं मिलने पर एसएसआई अमित जावला को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जयंत राणा, धामा ठाकुर, सूरज सोम आशीष सोम, विनोद कश्यप, बाबू कश्यप, रोहित व हर्ष सोम आदि मौजूद रहे।