{"_id":"600737f98ebc3e2e5a1f8a03","slug":"portal-has-started-maps-will-be-approved-in-15-days-city-news-mrt521370166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल हो गया शुरू, 15 दिन में नक्शे होंगे स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल हो गया शुरू, 15 दिन में नक्शे होंगे स्वीकृत
विज्ञापन
मेरठ। एमडीए का पोर्टल फिर शुरू हो गया है। आप पोर्टल से आर्किटेक्ट द्वारा मानचित्र बनाकर अपलोड कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर और अधिकारियों के चेक करने के 15 दिन के अंदर आपका नक्शा स्वीकृत कर दिया जाएगा। अगर आपके नक्शे में कहीं दिक्कत है तो इसकी भी जानकारी आपको पोर्टल पर मिलती रहेगी। ये सुविधा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर उपलब्ध है।
इससे पहले एमडीए में नक्शा पास कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। आप घर बैठे ही अपने मकान का नक्शा तैयार कराकर स्वीकृत करा सकते हैं। एमडीए ने अभी तक ऐसे 935 नक्शों को स्वीकृति दी है। शुरुआत में सॉफ्टवेयर में काफी दिक्कतें थी, लेकिन अब इनका निस्तारण किया जा रहा है।
नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तेजी से सॉफ्टवेयर के माध्यम से नक्शे स्वीकृत हो रहे हैं। हमारे पास कुल 1255 नक्शे आए हैं। जिसमें से 935 नक्शों को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
इन्हें हैं स्वीकृत के अधिकार
500 वर्ग मीटर तक आवासीय - नगर नियोजक
500 वर्ग मीटर से ऊपर और 2000 वर्ग मीटर तक आवासीय - मुख्य नगर नियोजक
व्यावसायिक नक्शे
मुख्य नगर नियोजक या उपाध्यक्ष