फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahid Manzoor said investigation will know how building collapsed, Tariq will also be produced in court soon

Meerut : शाहिद मंजूर बोले, जांच में पता चलेगा इमारत कैसे गिरी, तारिक भी जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा

Thu, 26 Jan 2023 10:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 26 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

Meerut News : सपा विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि जांच में पता चलेगा इमारत कैसे गिरी। उन्होंने कहा कि तारिक भी जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Shahid Manzoor said investigation will know how building collapsed, Tariq will also be produced in court soon
लखनऊ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक शाहिद मंजूर का कहना है कि नवाजिश जेल भेज दिया गया है। अभी कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी नहीं लगाई है। भतीजा तारिक भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकदमा है तो गिरफ्तारी होगी ही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो इमारत गिरी है वह उनकी है। 400 गज जमीन है, जिस पर फ्लैट बने हैं। फ्लैट बिल्डर ने बनाए हैं, इसलिए उसकी भी हिस्सेदारी है। फ्लैट में पानी आने की शिकायत पर लोगों ने 10-10 और 20-20 हजार रुपये जमा किए थे, ताकि मरम्मत हो सके। सभी लोगों ने इसमें पैसे दिए हैं। मरम्मत लगभग पूरी हो गई थी, तब ये हादसा हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हादसा भूकंप से हुआ या किसी और वजह से हुआ, इसके लिए शासन ने कमेटी बनाई है, जो जांच कर रही है। उनका कहना है कि उन्हें किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया है। रात ही लखनऊ आ गया था। किसी अधिकारी से बात नहीं की है। नवाजिश के लिए एसएसपी का फोन आया था कि डीजीपी के निर्देश हैं, नवाजिश से पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। बाद में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: मौत का अपार्टमेंट: नवाजिश और तारीक ने कराया था बिल्डिंग का निर्माण, पढ़ें लखनऊ हादसे से जुड़े बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed