फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत का अपार्टमेंट: नवाजिश और तारीक ने कराया था बिल्डिंग का निर्माण, पढ़ें लखनऊ हादसे से जुड़े बड़े राज

Thu, 26 Jan 2023 12:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Nawazish and Tariq had prepared the construction of Alaya Apartment in Lucknow
बचाव कार्य में जुटी टीमें - फोटो : अमर उजाला

नवाजिश और तारीक ने सन् 2007 में हजरतगंज इलाके में ''मौत का अलाया अपार्टमेंट'' तैयार कराया था। दोनों भाइयों ने यजदानी ग्रुप को एग्रीमेंट किया था। 



लखनऊ पुलिस से जानकारी जुटाने के बाद मेरठ पुलिस ने भी दोनों भाइयों की कुंडली खंगाली। उसके आधार पर ही पुलिस द्वारा दोनों भाइयों को आरोपी बनाया है।

Meerut: Nawazish and Tariq had prepared the construction of Alaya Apartment in Lucknow
लखनऊ में गिरी पांच मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को जमीन से जुड़े एग्रीमेंट पुलिस ने बरामद किए हैं, जिसमें एग्रीमेंट से पहले खाली प्लॉट में खड़े नवाजिश व तारीक के फोटो मिले हैं। इस फोटो को पुलिस ने मुख्य आधार बनाया है। बिल्डर के साथ हुई डीलिंग की पड़ताल करने में पुलिस जुटी है।

Meerut: Nawazish and Tariq had prepared the construction of Alaya Apartment in Lucknow
मलबे से लोगों को बाहर निकालता बचाव दल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि 2007 में एग्रीमेंट कराने के बाद बिल्डर ने अपार्टमेंट बनाया था। नवाजिश और तारीक का अपार्टमेंट निर्माण में पूरा हस्तक्षेप था। बेचे गए हर फ्लैट की रजिस्ट्री दोनों भाइयों ने लखनऊ पहुंचकर कराई। पुलिस ने जमीन से जुड़े सारे दस्तावेज जुटाकर नवाजिश, तारीक और बिल्डर को नामजद आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Nawazish and Tariq had prepared the construction of Alaya Apartment in Lucknow
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के साथ अब मेरठ पुलिस भी नामजद दोनों भाइयों के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
Meerut: Nawazish and Tariq had prepared the construction of Alaya Apartment in Lucknow
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

मेरठ पुलिस द्वारा सपा विधायक शाहिद मंजूर को कोई नोटिस नहीं दिया गया। लखनऊ पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। नवाजिश को हिरासत में लेकर लखनऊ भेज दिया गया है। लखनऊ पुलिस का सहयोग स्थानीय पुलिस द्वारा किया जाएगा। सभी बिंदु पर पुलिस जांच करने में लगी है। सामान्य स्थिति है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed