फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   poltical

मेरठ: निकाय चुनाव से पहले गठित होगी सपा की जिला कार्यकारिणी, पदों के लिए रहेगी खींचतान

Thu, 16 Feb 2023 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
poltical
निकाय चुनाव से पहले गठित होगी सपा की जिला कार्यकारिणी, पदों के लिए रहेगी खींचतान
विज्ञापन


आठ माह से भंग है सपा की जिला कार्यकारणी

मेरठ। आठ माह से भंग सपा की जिला कार्यकारिणी का जल्द गठन हो सकता है। उम्मीद निकाय चुनाव से पहले की है। दरअसल, राष्ट्रीय कार्यकारणी के गठन के बाद यह उम्मीद जगी है। मेरठ में कई नेता जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की दौड़ में हैं। आपस में रस्साकशी के आसार हैं।
जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, ओमपाल गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान समेत कई नाम चल रहे हैं। ओमपाल गुर्जर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के करीबी माने जाते हैं। राजपाल सिंह, अखिलेश के करीबी पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के नजदीकी हैं। जिलाध्यक्ष पद पर होने वाली दौड़ में बाजी कोई भी मारे, लेकिन चुनौतियां बहुत हैं। न केवल विपक्ष की भूमिका का मेरठ में सही तरह से निर्वहन करना होगा बल्कि पार्टी के सभी धड़ों को एकसूत्र में बांधना होगा। यह इतना आसान नहीं है क्योंकि मुख्य रूप से तीन धड़ों के इर्द गिर्द घूमने वाली सपाई राजनीति में बाकी दो धड़े भी अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के अलावा जानू चौधरी, इसरार सैफी, गुलशेर राणा, बदर अली और शकील भारती आदि हैं। सपा के दिग्गज माने जाने वाले नेता भी अपने-अपने करीबी को महानगर अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

===
विपक्ष की भूमिका में सपा से आगे दिख रही रालोद
प्रमुख विपक्षी पार्टी होने का बावजूद जिले में कार्यकारिणी न होने के कारण सपा के मुकाबले विपक्ष के तौर पर रालोद आगे नज़र आ रही है। कार्यकारिणी के अलावा इसकी वजह यह भी है कि सपाइयों में गुटबाजी ज्यादा है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन से चुनाव लड़े। अच्छा प्रदर्शन किया। सात में से 4 विधानसभा सीटें जीती हैं। सिवाल खास से विधायक गुलाम मोहम्मद वैसे रालोद के टिकट पर लड़े थे, लेकिन वह सपाई हैं, इस लिहाज से देखें तो चारों विधायक सपा से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद सपा मजबूत नजर नहीं आ रही है। पिछले साल जून में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश की सभी जिला कार्यकारिणीयों को भंग कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed