फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution level increased in Meerut and nearby cities, Smog in morning evening

मेरठ में हवा की गुणवत्ता फिर खराब, आसपास के जिलों में स्थिति बेहतर, देखें कैसा है प्रदूषण का हाल

Mon, 11 Nov 2019 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Nov 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Pollution level increased in Meerut and nearby cities, Smog in morning evening
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बीते दो दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक यह 300 के पार पहुंच गया। ऐसे में महानगर की हवा फिर से खराब होने लगी है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी है।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर के शहरों में रविवार को सबसे ज्यादा प्रदूषण गाजियाबाद में दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 368 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में 344, ग्रेटर नोएडा में 338 एक्यूआई रहा  और दिल्ली में प्रदुषण के लिहाज से चौथे स्थान पर रही।  यहां रविवार को एक्यूआई 321 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


हालांकि बागपत व मुजफ्फरनगर जिले में प्रदूषण का स्तर घटा है। यहां एक्यूआई 260 पर है। दिन में धूप खिली है, वहीं सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर जनपद में प्रदूषण का स्तर पहले से काफी बेहतर है। प्रदूषण लगातार घट रहा है। शहर में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 249 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली जनपद में प्रदूषण का स्तर रविवार को बढ़ गया है। 5 नवंबर एक्यूआई 224 दर्ज किया गया है। आठ नवंबर को एक्यूआई घटकर 186 पर पहुंचा और रविवार को यह फिर से बढ़कर 203 दर्ज किया गया।

मेरठ की बात करें तो बीते दिनों शहर व देहात में बूंदाबांदी होने और तेज हवा चलने से एक्यूआई में काफी सुधार आया था। यह घट कर 193 तक पहुंच गया था, लेकिन शनिवार को एक्यूआई 250 के पार था। रविवार को इसने 300 का आंकड़ा छू लिया। 

उधर, दो दिन छुट्टी के कारण एनसीआर क्षेत्र के लोग देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश आदि स्थानों पर घूमने निकले थे। देररात लौटने के दौरान अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने व इनसे निकलने वाले धुएं के कारण एक्यूआई बढ़ गया। 

वहीं मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 67 व न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 1.5 और रात के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई। 
शहर में  पॉल्यूशन का लेवल 
पल्लवपुरम              325
जयभीमनगर             325
केसरगंज                295
ईव्ज चौराह              315

 

शहर से देहात तक नहीं कम हो रहा प्रदूषण, कूड़े में लगा रहे आग
मेरठ शहर में पड़े कूड़े में लगातार आग लगाई जा रही है। जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। नगर निगम प्रशासन न तो कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और न ही समय से कूड़ा उठा रहा है। जिससे सीधे तौर प्रदूषण बढ़ने के लिए जिम्मेदार नगर निगम को ही माना जा रहा है। 

केंद्रीय प्रदूषण विभाग और सरकार प्रदूषण को लेकर बेहद गंभीर है। दमे के मरीजों को सांस लेना भी दूभर हो रहा है। बीमारियां जन्म ले रही हैं। कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक की चेतावनी दी हुई है, लेकिन जनता है कि मानती ही नहीं।

रविवार को चौ. चरण सिंह विवि में बैंक के सामने कृष्णा प्लाजा के बगल में पड़े कूड़े के ढेर में लोगों ने आग लगा दी। जिससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। प्रदूषण बढ़ गया। कारण बताया जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने तीन दिन से कूड़ा ही नहीं उठाया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों ने ही कूड़े में आग लगा दी। शहर में कूड़ा जलाने की यह पहली घटना नहीं है। 

प्रतिदिन शहर में इसी प्रकार अधिकतर वार्डों में कूड़ा जलाया जाता है। एक सप्ताह पहले नगर आयुक्त अरविंद कुमार चौरसिया ने सभी सफाई नायकों को चेतावनी दी थी कि अगर उनके क्षेत्र में कूड़ा जलने की शिकायत आई तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

एक्यूआई का लेवल रविवार को फिर से बढ़ गया। इसे कम करने के लिए लगातार प्रयाए किए जा रहे हैं। प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए टीमें लगातार काम रही हैं। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी 

मौसम दिन में साफ रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह और रात का तापमान गिरा है। पहाड़ों पर भी पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम बदल रहा है। स्मॉग का असर सुबह और रात में बना रहेगा। ठंड धीरे-धीरे और बढेगी। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed